फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss-2 का ये विनर चला रहा ढाबा, बड़ी-बड़ी हस्तियों को पछाड़ जीता था शो

Sun, 14 Jan 2018 08:01 AM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 5
Ashutosh Kaushik
बिग बॉस 11 का कल रात यानि कि 14 जनवरी को महासंग्राम हैं। शो को अपना 11वां विनर भी मिल जाएगा। लेकिन शायद ही आपको याद हो सीजन 2 के विनर आशुतोष कौशिक के बारें में..बता दें कि आज वे एक ढाबे में काम कर रहे हैं...
विज्ञापन

2 of 5
Ashutosh Kaushik
जी हां आपको बता दें कि शो की सीजन 2 में बड़े-बड़े सेलिब्रिटिज को पीछे छोड़कर ताज अपने नाम करने वाले आशुतोष एक ढाबा चलाते हैं।आशुतोष बॉलीवुड की फिल्‍मों में भी नजर आए जिसमें से साहब, बीवी और गैंगस्‍टर का सेकेंड पार्ट भी शामिल है। लेकिन आशुतोष इस समय लाइमलाइट से दूर हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Ashutosh Kaushik
बता दें कि शो जीतने के बाद आशुतोष बड़े पर्दे पर नजर आए और कई टीवी रियल्टी शोज में भी काम किया। बिग बॉस 2 सीजन 2008 में आया था। इसके पांच साल बाद आशुतोष ने अरशद वारसी की फिल्म 'जिला गाजियाबाद' में भी काम किया। यहां तक कि वे सैफ अली खान की फिल्म 'शॉर्टकट रोमियों' मे एक छोटे रोल में नजर आए।

4 of 5
Ashutosh Kaushik
इतना ही नहीं आशुतोष ने कॉमेडी सर्कस और राहुल दुल्हनिया ले जाएंगे में भी काम किया। बता दें कि वे रोडीज सीजन 8 में भी देखे गए थे। बिग बॉस के सीजन 2 में आशुतोष के अलावा मोनिका बेदी, पायल रोहतगी, राजा चौधरी, राखी टंडन, संभावना सेठ, जुल्फी सईद, राहुल महाजन, एहसान कुरैशी, एलिना वाडिवाला , आशुतोष , देबोजीत शाहा (सिंगर), डायना हेडेन, जेड गूडी, केतकी देव, जैसे मशहूर सेलिब्रिटी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ashutosh Kaushik
आशुतोष सहारनपुर में अपने पुराने दिनों की तरह ढाबे का काम संभाल रहे हैं। कुछ दिनों पहले एक इंटरव्‍यू में आशुतोष ने कहा था कि यह उनका पुराना काम है और वह इसे आज भी नहीं भूले हैं और उनका भाई आज भी इस ढाबे को चला रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें