फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस: सुल्तानी अखाड़े की कुश्ती में ढेर हुईं अनूप की गर्लफ्रेंड जसलीन, फिर जीतीं दीपिका

Sun, 30 Sep 2018 10:38 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
TV Show
बिग बॉस 12 में एक बार फिर सुल्तानी अखाड़े में जंग देखने को मिली। जी हां, वीकेंड का वार के दूसरे एपिसोड में अनूप जलोटा की गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू और दीपिका कक्कड़ के बीच कुश्ती हुई। सलमान ने ये पूरा मुकाबला देखने के बाद दीपिका को जीत का हकदार बताया। बता दें कि यह दूसरी बार है जब दीपिका ने सुल्तानी अखाड़े में बाजी मारी है..
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss 12
आपको बता दे ंकि घर में लगे सुल्तानी अखाड़े में दीपिका कक्क्ड़ ने जसलीन को पटखनी दे दी है। यह दूसरी बार है जब दीपिका सुल्तानी अखाड़े में जीती हैं। इससे पहले उन्होंने खान सिस्टर्स (सबा और सोमी) को हराया था। बता दें कि दीपिका इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुई थीं लेकिन निर्मल के बेघर होने से वह बच गईं। 
विज्ञापन

3 of 5
TV Show
बता दें कि एक वीडियो में सलमान खुद जिम करते दिख रहे हैं और फिर आयुष शर्मा सलमान भाई बोलते हुए एंट्री करते हैं। इस दौरान सलमान बैक के सेट कर रहे होते हैं। आयुष को आता देख सलमान खडे़ होते हैं और उन्हें बैक के सेट करने को कहते हैं। उन्होंने कहा कि लोग पीठ पीछे बहुत बुराई करते हैं तो बैक को मजबूत रखना बहुत जरूरी है। 

4 of 5
TV Show
इसके बाद सलमान खान ने आयुष को फिट जीन्स ना पहनने की सलाह दी। सलमान ने कहा कि बिग बॉस में आए कंटेस्टेंट शिवाशीष मिश्रा की तरह इतनी फिट जीन्स ना पहनो कि जेब में रखे सिक्के का हेड और टेल पता चल जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
TV Show
वहीं, सलमान की बातें सुन आयुष जिम भी कर रहे थे और ऐसे में सलमान ने उन्हें एक और सलाह दे कहा कि मजबूत बॉडी बनाओ लेकिन उससे भी मजूबत अपने दिमाग को करो। सलमान बिग बॉस में क्रिकेटर श्रीसंथ की चुटकी लेते हुए कहते है कि इतने कमजोर ना बनो की बार-बार घर से भागने की कोशिश करो। बता दें कि यह सब बिग बॉस का ही हिस्सा है जिसके चलते ये वीडियो शेयर की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें