TV Show
वहीं, आज रात शो में सलमान दीपिका, करणवीर और श्रीसंथ को स्टोररूम से चीजें लाने को कहते हैं। सलमान कहते हैं कि आप सभी इस गुलेर और चश्मे को पहन लीजिए। मैं आप सभी के सामने कुछ लाइन बोलूंगा आप लोगों को यह बताना है कि वह किसने बोली होगी। सलमान आगे कहते हैं कि आपको जिस कंटेस्टेंट पर भी लगे कि ऐसा उसने कहा होगा तो कपकेक को गुलेर से उसे खिलाना है या यूं कहे कि मुंह पर मारना है गुलेर के जरिए। सलमान सबसे पहले वह बयान बोलते हैं जो घरवालों ने दीपिका कक्कड़ के बारे में कहे हैं।
सलमान कहते हैं - 'मुझे दीपिका जी बहुत बोरिंग लग रही है, वह किचन में सिर्फ एक कॉर्नर में रहती हैं।' दीपिका रोमिल का नाम लेती है और कपकेक को गुलेर के जरिए उनके मुंह पर मार देती हैं। इसके बाद सलमान दीपिका को दूसरा बयान बताते है। सलमान कहते हैं - 'मुझे ऐसा लग रहा है कि मेरी शादी हो गई है और मेरी सास आ गई है।' दीपिका सबा का नाम लेती है और कपकेक उनके मुंह पर मारती है। वीडियो में दिखाया गया है कि दूसरा नंबर दीपक का आता है। सलमान कहते हैं - 'दीपक कभी इधर का हो जाता है और कभी उधर का।' दीपक अनूप जलोटा का नाम लेते हैं और उनके मुंह पर कपकेक फेंक देते हैं।