फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस: सोमी खान को पसंद करते हैं दीपक, बड़ी बहन सबा के जाने के बाद कह डाली दिल की बात

Tue, 30 Oct 2018 05:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss - फोटो : idian express
बिग बॉस 12 में अब सिर्फ 13 कंटेस्टेंट्स ही बचे हैं और घर का माहौल और भी ज्यादा उबाऊ होता जा रहा है क्योंकि घर में ज्यादातर कंटेस्टेंट किसी विवाद में पड़ना ही नहीं चाहते हैं लेकिन इस बीच घर में आए भोजपुरी गायक दीपक कुमार ने अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट के सामने अपने दिल की बात रखी दी है...जानिए क्या हुआ कल रात के एपिसोड में...
विज्ञापन

2 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
जी हां, कॉमनर कंटेस्टेंट दीपक ठाकुर का दिल पिघला है लेकिन खुद की बहुत बड़ी फैन उर्वशी पर नहीं बल्कि घर में जोड़ी बनकर आईं सबा और सोमी में से किसी एक पर। बता दें कि पिछले वीकेंड का वार में सोमी की बड़ी बहन सबा खान को बेघर होना पड़ा जिसके चलते पूरा घर फूट-फूटकर रोया था। 
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
खैर, आपको बता दें कि सोमवार रात के एपिसोड में दीपक ने सबा की छोटी बहन सोमी के सामने अपने दिल की बात रख दी है। दीपक ने कहा कि उनके सपनों की जो रानी वो बिल्कुल सोमी जैसी हैं। दीपक ने सोमी को आइडल गर्ल बताया और साथ ही कहा कि वो जो चाहते हैं वो सारी खूबियां सोमी में हैं।

4 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
वहीं, दीपक की बात सुन सोमी खुद को असहज महसूस कर रही थीं और उन्होंने कहा कि वह दीपक को एक दोस्त से ज्यादा कुछ नहीं समझतीं। इतना कहने के बाद सोमी वहां से चली गईं लेकिन इन दो के साथ घर का एक शख्स और बैठा था जिसने दोनों की ये सारी बातें सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss - फोटो : bigg boss
बता दें कि इस दौरान दीपक और सोमी के अलावा सुरभि भी वहां मौजूद थीं। सोमी के जाने के बाद सुरभि ने दीपक को छेड़ते हुए कहा कि दिल टूट गया ना उसके जाते हैं। इस पर दीपक ने हामी भरी। लेकिन एक बात तो साफ है कि इस बातचीत के बाद दीपक का मायूस चेहरा काफी सवाल खड़े कर रहा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें