फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस से निकलते ही इस कंटेस्टेंट को मिली फिल्म, स्क्रीन पर करती दिखेंगी रोमांस

Mon, 06 Feb 2017 11:44 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
'बिग बॉस सीजन 10 के खत्म होते ही हर कंटेस्टेंट अपनी निजी जिंदगी में कुछ न कुछ करने में व्यस्त हो गया है। कहीं कुछ कंटेस्टेंट पार्टी कर रहे हैं तो कुछ ने दोबारा इंडस्ट्री में अपना काम शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने भी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और इस बार वो स्क्रीन पर जबरदस्त रोमांस करती नजर आएंगी, वो भी किसी खास के साथ।
विज्ञापन

बिग बॉस से निकलते ही इस कंटेस्टेंट को मिली फिल्म, स्क्रीन पर करती दिखेंगी रोमांस

2 of 5
शो में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत से शादी रचाकर मोनालिसा काफी लाइमलाइट में रहीं। सूत्रों की मानें तो मोनालिसा ने शादी के बाद अपनी पहली भोजपुरी फिल्म साइन कर शूटिंग शुरु कर दी है। खबर है कि इस फिल्म में मोनालिसा का हीरो कोई और नहीं बल्कि उनके पति विक्रांत हैं। शादी के बाद पहली बार वो इस फिल्म में अपने पति के साथ रोमांस करती दिखाई देंगी।
विज्ञापन

बिग बॉस से निकलते ही इस कंटेस्टेंट को मिली फिल्म, स्क्रीन पर करती दिखेंगी रोमांस

3 of 5
मोनालिसा और विक्रांत की इस फिल्म का नाम 'जय श्री राम' है। शादी से पहले मोनालिसा और विक्रांत कई फिल्मों में काम कर चुके हैं लेकिन शादी के बाद मोनालिसा और विक्रांत की ये पहली फिल्म है जिसमें दोनों जबरदस्त रोमांस करते नजर आएंगे।

बिग बॉस से निकलते ही इस कंटेस्टेंट को मिली फिल्म, स्क्रीन पर करती दिखेंगी रोमांस

4 of 5
मोनालिसा ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म की शूटिंग फोटोज भी शेयर की हैं। मोना ने फिल्म के लिए एक गाने का शूट किया है जिसमें वो गुलाबी रंग की साड़ी में बहुत हॉट नजर आ रही हैं। वहीं मोनालिसा ने विक्रांत के साथ भी शूटिंग फोटोज शेयर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिग बॉस से निकलते ही इस कंटेस्टेंट को मिली फिल्म, स्क्रीन पर करती दिखेंगी रोमांस

5 of 5
आपको बता दें कि भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने 'बिग बॉस' के घर में 17 जनवरी को शादी की थी। शादी में मोना और विक्रांत के परिवार वालों के अलावा भोजपुरी एक्टर रवि किशन, निरहुआ (दिनेश लाल यादव) सहित कुछ खास दोस्त भी शामिल हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें