पिछले कुछ समय से अपनी शादी को लेकर 'बिग बॉस सीजन 10 के विजेता मनवीर गुर्जर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में मनवीर ने अपनी शादी को लेकर चुप्पी तोड़ दी है। मनवीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर अपने फैन्स के सामने सच्चाई रखी है। मनवीर ने इस वीडियो में स्वीकार किया है कि उनकी शादी हो चुकी है लेकिन उन्होंने अपनी शादी की बात किसी से नहीं छिपाई। वो ऐसा कुछ नहीं करना चाहते थे जो कि गलत हो।
विज्ञापन
शादी पर मनवीर ने तोड़ी चुप्पी, अस्पताल से वीडियो बनाकर कबूल किया सच
2 of 6
वीडियो में मनवीर ने साफ कहा है कि उन्होंने कभी अपनी शादी की बात नहीं छिपाई। साल 2014 में परिवार और कुछ इमोशनल कारणों की वजह से उनको शादी करनी पड़ी थी लेकिन शादी के 5 महीने बाद ही पत्नी की तरफ से रिलेशन खराब हुआ और वो दोनों अलग हो गए।
विज्ञापन
शादी पर मनवीर ने तोड़ी चुप्पी, अस्पताल से वीडियो बनाकर कबूल किया सच
3 of 6
मनवीर ने बताया कि 22 साल की उम्र में उन्होंने शादी की थी। उनकी 3 साल की एक बेटी है जिसका नाम विविशा है। उनकी पत्नी शादी के कुछ महीने बाद से ही अपने मायके में ही रहती थीं। हालांकि कुछ समय पहले पत्नी के घरवाले उसे मनवीर के घर छोड़ गए थे।
शादी पर मनवीर ने तोड़ी चुप्पी, अस्पताल से वीडियो बनाकर कबूल किया सच
4 of 6
मनवीर ने बताया कि उनका शो के मेकर्स से शादी की बात छिपाने की कोई स्ट्रेटजी नहीं थी। न ही वो इस बात को छिपाकर शो में अपना कुछ फायदा करना चाहते थे। उन्होंने कभी भी ऐसी कोई कोशिश नहीं की।
विज्ञापन
शादी पर मनवीर ने तोड़ी चुप्पी, अस्पताल से वीडियो बनाकर कबूल किया सच
5 of 6
आपको बता दें कि मनवीर तेज बुखार के चलते अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर फोटो पोस्ट कर बताया कि उन्हें फूड पॉजनिंग के चलते एडमिट कराया गया है। वहीं मनवीर ने अपनी शादी की बात पर सफाई देते हुए जो वीडियो शेयर किया है वो भी अस्पताल में ही बनाया गया है। ये अस्पताल में एडमिट फोटो के सामने आने के 3 घंटे बाद ही शेयर किया है। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-
शादी पर मनवीर ने तोड़ी चुप्पी, अस्पताल से वीडियो बनाकर कबूल किया सच
6 of 6
आपको बता दें कि पिछले दिनों मीडिया में मनवीर गुर्जर की शादी का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। सूत्रों के अनुसार उनकी 3 साल की एक बेटी होने का दावा भी किया गया है। वहीं मनवीर के परिवार ने इस शादी को झूठ बताया था।