फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस की इस कंटेस्टेंट ने कहा- 'शरीर में कभी-कभी आती है आत्मा', शादी के 12 साल बाद बनी थीं मां

Sat, 11 Nov 2017 01:30 PM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 6
महजबी
बिग बॉस के घर में सेलेब्रिटीज के साथ कुछ कॉमनर ने भी एंट्री ली थी। इनमें सब्यासांची, महजबीं, लव और लुसिंडा शामिल थे। लुसिंडा अब घर से बाहर हो चुकी हैं। अब बचे हैं सब्यासांची, महजबीं और लव त्यागी। घर में आने से पहले तीनों ने बहुत बड़ी-बड़ी बातें की थीं लेकिन ये लोग घर में बमुश्किल ही नजर आते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
महजबी
हाल ही में घर की कॉमनर महजबी सिद्दीकी की फैमिली फोटोज सामने आई हैं। इसमें महजबी के साथ उनके पति और बेटी नजर आ रहे हैं। महजबी के पति अजीम शेख मॉडलिंग करते हैं। डेढ़ साल पहले ही महजबी ने एक बेटी को जन्म दिया है।

पढ़ें- जिस सुपरस्टार एक्‍ट्रेस से बोनी कपूर ने बंधवाई थी राखी, प्रेग्नेंट होते ही उसी से ‌लिए सात फेरे
विज्ञापन

3 of 6
महजबी
महजबी की बेटी शादी के 12 साल बाद पैदा हुई है। कुछ दिन पहले ही शिल्पा ने महजबी से कहा था कि वो डेढ़ साल की बेटी को छोड़कर शो में कैसे आ गईं। अगर वो उनकी जगह होतीं तो कभी नहीं आतीं।

पढ़ें- बेटी के फ्लॉप होने का गम नहीं झेल पाई ये एक्ट्रेस, अब गुमनामी की जिंदगी जीने को हुई मजबूर 

4 of 6
महजबी
महजबी को ये बात काफी बुरी लगी थी और उन्होंने सलमान से शिल्पा की शिकायत भी की थी। लेकिन सलमान ने शिल्पा की साइड लेते हुए कहा था कि उनका कहने का वो मतलब नहीं था। महजबी की बेटी का नाम अयात है। 

पढ़ें- इस शादीशुदा हीरोइन पर आया था आशुतोष राणा का दिल, सेट से धक्के मारकर निकाल दिए गए थे
विज्ञापन

5 of 6
महजबी
बिग बॉस के घर में महजबी के डार्क कॉम्प्लेक्‍शन को लेकर भी घरवालों ने मजाक उड़ाया था। इसके जवाब में महजबी ने कहा था कि अगर वो मेकअप कर लें तो किसी भी फेयर कॉम्प्लेक्‍शन वाली लड़की से ज्यादा खूबसूरत लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
महजबी
कुछ दिन पहले महजबी घर में अजीबो-गरीब हरकतें करती दिखी थीं। घर वालों ने कहा था कि उनके अंदर भूत आ गया था। इसके बाद हिना खान से हुई बातचीत में महजबी ने बताया था कि उनके अंदर आत्मा आ जाती है और पहले भी उनके साथ ऐसा हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें