फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: बेनाफशा और प्रियांक ने किया ऐसा काम, गर्लफ्रेंड ने ये कहकर तोड़ दिया रिश्ता

Sat, 11 Nov 2017 08:10 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
विज्ञापन
1 of 4
Benafsha Priyank
प्रियांक शर्मा की गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल ने आखिरकार उनसे रिश्ता तोड़ लिया। वैसे तो रिलेशनशिप में दरार की खबरें तभी आने लगी थीं जब 'बिग बॉस 11' के एक एपिसोड में हिना खान प्रियांक का मसाज करते हुए उन्हें चिढा़ रही थीं, 'कहीं यूएसए वाली को बुरा न लग जाए'। तब खुलासा हुआ कि प्रियांक की एक गर्लफ्रेंड और है जो अमेरिका में रहती है। 
विज्ञापन

2 of 4
Bandagi
गुरुवार के एपिसोड में बेनाफशा और प्रियांक गार्डेन एरिया में साथ देखे गए। दोनों के बीच हुई बातचीत सुनकर दिव्या का दिल टूट गया। बेनाफशा ने कहा, 'मुझे भरोसा है मेरा प्यार और तुम्हारा प्यार ये समझेगा कि ये सिर्फ दोस्ती है।' इसके जवाब में प्रियांक ने कहा, 'मुझे कोई प्रॉब्लम नहीं होगी लेकिन घर के बाहर तुम्हें परेशानी हो सकती है।' 
विज्ञापन

3 of 4
Priyank Sharma
'इंटरनेशनल बिजनेस टाइम्स' को दिये इंटरव्यू में दिव्या ने कहा, 'ऐसा कहकर प्रियांक ने साबित कर दिया कि उन्होंने मुझे फॉर ग्रांटेड ले लिया है। घर में और भी सदस्य हैं जो शादीशुदा हैं या रिलेशनशिप में हैं लेकिन सबने रिश्ते की गरिमा बरकरार रखी है। हितेन ने शुरुआत से ही अपने और महिला सदस्यों के बीच में एक सीमा तय कर रखी है।'
विज्ञापन

4 of 4
Priyank Sharma
दिव्या ने कहा, 'प्रियांक मुझे कंफ्यूज कर रहे हैं। वो क्यों नहीं साफ-साफ किसी एक का नाम ले लेते हैं। मैं ऐसे शख्स के साथ रहना चाहती हूं जो पूरी दुनिया से कह सके कि दिव्या उसकी गर्लफ्रेंड है, प्रियांक जैसा नहीं जिसने सबको कंफ्यूज कर रखा है।' दिव्या ने कहा कि उन्हें खुशी है कि प्रियांक ने रियलिटी शो 'बिग बॉस' में हिस्सा लिया, इसी बहाने उन्हें उनका असली चेहरा देखने को मिल गया।

पढ़ें: शिल्पा, पुनीश और बंदगी ने खोला राज, कहां किया पहला KISS

पढ़ें: Bigg Boss 11 की फैन हैं पहलवान गीता फोगट, हिना खान को रोता देख कर डाला ये कमेंट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें