फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॅास के इतिहास में पहली बार चौंकाने वाला फैसला, हितेन-हिना घर से बाहर

Thu, 09 Nov 2017 10:30 PM IST
amarujala.com- Presented by: आनंद
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस के 11 साल के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ, पहली बार ऐसा चौंकाने वाला फैसला हुआ है। उधर, हितेन और हिना को भी घर से बाहर होने की सजा मिली है।
विज्ञापन

2 of 5
दरअसल, ये सब हुआ लग्जरी बजट के टास्क में घरवालों की लापरवाही पर। बिग बॅास के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब घर की प्राइज मनी जीरो कर दी गई। पूरे घरवालों ने मिलकर काफी बहस और एक दूसरे से लड़ाई के बाद हिना खान और हितेन तेजवानी को घर से बाहर निकाल जेल की सजा दी गई।
विज्ञापन

3 of 5
इस बार बिग बॉस ने कंटेस्टेंट को लग्जरी बजट के लिए टास्क दिया था, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स को अलार्म बजने तक अंतरिक्ष रूपी रॉकेट में बैठना था। शिल्पा, अर्शी, बंदगी सहित कई कंटेस्टेंट्स ने पहले ही टास्क छोड़ दिया। वहीं बाकी कंटेस्टेंट्स ने भी रात में संचालक पुनीष के सो जाने के बाद गेम के नियम तोड़े। 

4 of 5
बिग बॉस ने भी दोपहर तक कुछ नहीं बोला। फिर अचानक सभी को लिविंग एरिया में बुलाया गया और बिग बॉस ने घरवालों की लापरवाही को उजागर किया और कहा कि ये टास्क सुबह साढ़े 6 बजे ही खत्म हो गया था। टास्क को निभाने में घरवाले फेल रहे, इसलिए विनिंग अमाउंट जीरो किया जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टास्क के बाद 'बिग बॉस' सभी घरवालों से दो ऐसे कंटेस्टेंट का नाम मांगेगे जिन्होंने सबसे बुरा प्रदर्शन किया। सभी घरवाले हिना खान और हितेन तेजवानी का नाम लेंगे, जिन्हें कालकोठरी की सजा सुनाई जाएगी। बेनाफशा को भी यह सजा मिलेगी। हालांकि उसे सजा आकाश के बाल खींचने की वजह से मिलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें