फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बिग बॉस 12' के इतिहास का सबसे बड़ा उलटफेर होगा आज, पहले ही दिन कंटेस्टेंट को लगेगा झटका

Sun, 16 Sep 2018 01:16 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss 12
टीवी का फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस 12' शुरू होने में कुछ ही घंटे बचे हैं। आज रात 9 बजे से शो की ओपनिंग सेरेमनी शुरू हो जाएगी। पिछले कुछ सालों से ये शो रात 10.30 बजे आता था जबकि इस साल इसकी टाइमिंग में बदलाव किया गया है। इसके अलावा भी इस सीजन में काफी कुछ नया देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

2 of 5
salman khan
शो के अभी तक जो प्रोमो सामने आए हैं उससे पता चल रहा है कि इसमें सबसे बड़ा ट्विस्ट इस साल आने वाला है। यही नहीं इस बार हंगामा भी खूब होने वाला है। 'बिग बॉस' के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब पहले ही दिन आए हुए कंटेस्टेंट में से कोई एक आउट हो जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
bigg boss 12
जी हां, कलर्स टीवी के आधिकारिक फेसबुक हैंडल से जानकारी दी गई है कि पहले दिन एक जोड़ी को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। इसका एक प्रोमो भी जारी किया गया है। जिसमें सुरभि राणा, कृति वर्मा, मितल जोशी और रोशनी बनिक एक दूसरे से बहस करते नजर आ रहे हैं। तभी बिग बॉस की आवाज आती है।

4 of 5
salman khan
बिग बॉस कहते हैं कि इस बार के सीजन में एक नया अध्याय जोड़ दिया गया है कि ऐसा पहली बार है जब शो शुरू होने से पहले चारों कंटेस्टेंट शो का हिस्सा बन गए हैं, साथ ही पहली रात ही कोई कंटेस्टेंट शो से बाहर हो जाएगा। माना जा रहा है ये 'बिग बॉस' का अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान
इससे पहले 'बिग बॉस' से जुड़ी एक और बड़ी खबर आई। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक कॉमेडियन भारती और उनके पति शो में हिस्सा नहीं लेंगे। दोनों को केवल एंटरटेनमेंट और एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए शो लॉन्च के दौरान लाया गया था। 'बिग बॉस' की लॉन्चिंग के दौरान भारती और उनके पति हर्ष आए थे। तब सलमान खान ने कहा था कि भारती और हर्ष वो पहली जोड़ी हैं जो शो में कंटेस्टेंट बनकर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें