अब्दु रोजिक
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शो के ग्रैंड प्रीमियर के दिन जब सभी लोग बिग बॉस के घर में एंट्री लेने के बाद बैठे हुए थे, तब अर्चना गौतम ने अब्दु रोजिक के छोटे कद का मजाक उड़ाया था। अर्चना ने कहा, 'अरे यह दिखता ही नहीं है मुझे। उन्होंने आगे कहा कि अच्छा है कि मैंने अलग बेड ले लिया वरना कोई उन्हें आधी रात को लात मार देता। अर्चना ये बोलने के बाद जोर-जोर से हंसने लगती हैं'। उनका अब्दु के लिए इस तरह के शब्दों का प्रयोग करना फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया है।