फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 12: घर में अलग हुई अनूप-जसलीन की जोड़ी, हो गया 'मैं यहां तू वहां' वाला हाल

Sat, 06 Oct 2018 07:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
salman khan
सुपरस्टार सलमान खान का मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 12 में तीसरे हफ्ते के वीकेंड का वार में बहुत कुछ अलग देखने को मिलेगा। बता दें कि घर में अनूप-जसलीन की सबसे रोमांटिक जोड़ी अब अलग होने जा रही है। इस दौरान अनूप को सीक्रेट रूम में भेजा जाएगा...
विज्ञापन

2 of 5
anup
ऐसे में सलमान इस खूबसूरत जोड़ी में से किसी एक को घर में रहने का मौका देंगे। तभी अनूप घर से जाने का फैसला लेंगे लेकिन इस बात से अनूप भी बेखबर होंगे कि उन्हें घर से बाहर नहीं बल्कि सीक्रेट रूम में भेजा जाएगा। यानी कि इस बार कोई भी घर का सदस्य घर से बाहर नहीं जाएगा। 'बिग बॉस' के इस फैसले से इतना तो तय है कि सीक्रेट रूम से अनूप जलोटा खूब मसाला लेकर घर के अंदर बम जरूर फोड़ सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
TV Show
इस बार घर से बेघर होने के लिए श्रीसंथ, करणवीर बोहरा, सृष्टि रोडे के अलावा अनूप जलोटा और जसलीन की जोड़ी नॉमिनेट हुई है। अब जो खबरें आ रही हैं उससे मुताबिक इस बार घर से कोई भी बाहर नहीं जाएगा। इसके साथ ही 'बिग बॉस सीजन 12' का सबसे बड़ा ट्विस्ट भी होने वाला है। 'द खबरी' के मुताबिक अनूप और जसलीन की जोड़ी को सबसे कम वोट मिले हैं।

4 of 5
TV Show
बता दें कि टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 12 के तीसरे वीकेंड का वार शो में बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम और ग्रेट डांसर एक्टर गोविंदा नजर आएंगे। इस दौरान वह घर में बहुत मस्ती करते दिखेंगे। वूट की वीडियो के मुताबिक, सलमान और गोविंदा एक ही बेड पर सोते हुए रात गुजारेंगे और सुबह बिग बॉस के बजाए गाने पर उठ डांस करेंगे। इसके बाद गोविंदा शो में शाहरुख का नाम लेते हैं और कहते हैं कि शाहरुख खान को नॉमिनेट करो। इसके बाद गोविंदा को भूख लगती है और वह खाना ऑर्डर करने को बोलते हैं। गोविंदा के हाथ में फूड लिस्ट होती है जिसे वह बहुत ही तेजी से बोलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bigg boss
सलमान और गोविंदा घर में फिल्म 'पार्टनर' के गाने 'डू यू वाना पार्टनर' और 'बड़े मियां छोटे मियां' के गाने 'किसी डिस्को में जाए' पर नाचते हैं। इसके बाद सलमान एक्टर गोविंदा के सामने घरवालों से एक खेल खेलते हैं। सलमान खान दीपक ठाकुर से कुछ ऐसा कहते हैं कि सभी घरवाले हैरान रह जाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें