विवादित टीवी रियलिटी शो बिग बॉस की शुरुआत 3 नवंबर 2006 में हुई थी। शो अपने पहले ही सीजन से सुर्खियों में आ गया था। शो का पहला सीजन एक्टर अरशद वारसी ने होस्ट किया था और पहले विजेता एक्टर राहुल रॉय रहे थे। लेकिन इस लोकप्रिय शो में लड़ाई-झगड़ा, प्यार-मोहब्बत और रोना-धोना तो आम हो चुका है। ऐसे में बात करेंगे उन 5 कंटेस्टेंट्स की जो शो में सबसे ज्यादा फूट-फूटकर रोए हैं..