फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 12: घरवालों ने कैप्टन रोमिल-सुरभि की जोड़ी पर फेंकी कीचड़, बोले- घर में रहने लायक नहीं हो

Fri, 05 Oct 2018 10:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
bigg boss
बिग बॉस 12 के 19 वें दिन कॉमनर जोड़ी सुरभि और रोमिल के कैप्टन बनने के बाद घर में तीन सदस्यों को काल कोठरी में भेजने का फैसला किया गया। इसमें उन तीन कंटेस्टेंट्स को अंदर भेजा गया जिन्होंने ज्वालामुखी टास्क में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। ऐसे में श्रीसंथ और करणवीर बोहरा को जेल भेजा गया साथ ही घर की पिछली कैप्टन नेहा को टास्क ईमानदारी से ना करवाने पर कालकोठरी की सजा मिली। इस दौरान नेहा और उनकी दोस्त दीपिका के बीच सोमी खान की वजह से दोस्ती में दरार आ गई। बता दें कि शो के प्रोमो में घरवाले कैप्टन रोमिल और सुरभि की जोड़ी पर कीचड़ फेंकते दिख रहे हैं। इसमें करणवीर, दीपिका और सृष्टि रोमिल और सुरभि पर कीचड़ फेंकते नजर आए। कल 6 अक्टूबर के शो में ही शो की हकीकत सामने आएगी। अब आगे की स्लाइड में देखिए क्या-क्या हुआ आज रात के शो में...
 
विज्ञापन

2 of 7
bigg boss
बिग बॉस में कैप्टेंसी के लिए हुए ज्वालामुखी टास्क में कॉमनर्स की जीत के बाद एक और टास्क हुआ। इस दूसरे रिंग टास्क में शिवाशीष, सोमी और सुरभि को बिग बॉस ने चुना। इस दौरान तीनों को एक रिंग पकड़ा दी और रूल के मुताबिक जो इस रिंग को छोड़ देगा वह कैप्टेंसी की दावेदारी से बाहर हो जाएगा। ऐसे में सोमी इस गेम से बाहर हो गईं।
विज्ञापन

3 of 7
bigg boss
इसके बाद सोमी और उनकी बड़ी बहन सबा ने मिलकर रिंग टास्क की संचालक और घर की कैप्टन नेहा पेंडसे को घेर लिया। सोमी ने कहा कि टास्क के दौरान नेहा ने शिवाशीष और सुरभि को तो एक बार गलती करने पर चेतावनी दी लेकिन उन्हें पहली ही बार में टास्क से अयोग्य करार दे दिया। इस पर इतनी बहस हो गई कि सोमी रोने लगी। इसके बाद नेहा की पक्की दोस्त दीपिका ने नेहा को ही गलत बताया।

4 of 7
bigg bpss
इस दौरान घर की नई कैप्टन जोड़ी रोमिल और सुरभि काल कोठरी की सजा काट रहे श्रीसंथ से भिड़ गए। काल कोठरी में श्रीसंथ, नेहा और करणवीर मौजूद हैं। करणवीर और श्रीसंथ घरवालों से कह रहे हैं कि कैप्टन से बहुत बड़ी गलती हुई है लेकिन दोनों कैप्टन को इस बात का पता भी नहीं है। तभी श्रीसंथ कहते हैं कि अगर काल कोठरी की सजा का कोई असली हकदार है तो वह रोमिल और सुरभि हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
bigg boss
करणवीर और श्रीसंथ के कहने पर रोमिल 'बिग बॉस' से अपनी गलती की बात करते हैं तभी करणवीर उन्हें बीच में रोकते हुए कहते हैं आपने एक मासूम इंसान को बिना वजह काल कोठरी में डाला है। वहीं श्रीसंथ कहते हैं कि आपने जो भी किया है वह बहुत बड़ी गलती है।
विज्ञापन

6 of 7
bigg boss
इसके बाद श्रीसंथ का रोमिल और सुरभि से जबरदस्त झगड़ा हो जाता है। श्रीसंथ रोमिल को तुरंत कालकोठरी का दरवाजा खोलने को कहते हैं। गुस्से में तिलमिलाए श्रीसंथ अपने आपको माइक उतारकर बाथरूम में बंद कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
bigg boss
जसलीन और अनूप जलोटा रोमांटिक डिनर डेट पर एक साथ दिखाई दे रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि घर के अंदर डिनर डेट कैसे हो सकती हैं? तो जनाब हम आपको बता दें यह सब कुछ 'बिग बॉस' ने खुद प्लान किया है अनूप जलोटा जसलीन का हाथ थामे हुए आते हुए दिखाई दे रहे हैं तो वहीं जसलीन शरमाती हुई दिखाई दे रही हैं। इस डिनर डेट को और भी रोमांटिक बनाने के लिए 'हम तुम' फिल्म का गाना 'सांसो को सांसों में ढलने दो जरा' बज रहा है, जो इस डिनर डेट को और भी रोमांटिक बना रहा है। वीडियो में जसलीन लहंगा पहने हुए नजर आ रही हैं तो वहीं अनूप जलोटा पहली बार इस तरह से कोट पैंट पहने हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें