Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 दिलचस्प मोड़ लेता जा रहा है, जिससे शो के प्रति दर्शकों की उत्सुक्ता बढ़ीत जा रही है। इस बार बिग बॉस के घर रजत दलाल और शिल्पा शिरोडकर बीच छिड़ी जंग।
बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट लगातार अपने ड्रामे, बहस और मजाक से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। वीकेंड के वार में, सलमान खान एक ब्रेक के बाद आए और कंटेस्टेंट्स को एक बहुत जरूरी ब्रेक दिया। एक टास्क के दौरान, नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स को अपने दोस्तों को एक हाउसमेट के बारे में चेतावनी देनी थी और सभी को चौंकाते हुए रजत दलाल ने शिल्पा शिरोडकर का नाम लिया। उसके बाद जो बवाल हुआ, उसने सभी को चौंका दिया।
विज्ञापन
2 of 5
बिग बॉस 18
- फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
बॉलीवुड अभिनेत्री और बिग बॉस कंटेस्टेंट शिल्पा शिरोडकर, रजत दलाल की बीतों से हैरान रह गईं, जब रजल ने घर वालों को बताया कि वह हर किसी के साथ अच्छा व्यवहार करने की सिर्फ कोशिश करती हैं और कभी भी अपनी राय नहीं रखती हैं। रजत ने आगे शिल्पा के लिए कहा कि करण वीर मेहरा, चुम दरंग और घर के आधे सदस्य पहले से ही उनका समर्थन करते हैं और वह बाकी आधे लोगों को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रही हैं।
विज्ञापन
3 of 5
बिग बॉस 18
- फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
रजत दलाल की बातों को सुनकर, अभिनेत्री राशि खन्ना, जो अपनी आगामी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट के प्रचार के लिए विक्रांत मैसी के साथ बिग बॉस के सेट पर आई थीं वह भी दंग रह गईं। राशि ने कहा "इसे कहते हैं पर्दा फाश।'' वहीं दूसरी ओर, रजत के बयान से शिल्पा शिरोडकर परेशान हो जाती हैं।
4 of 5
बिग बॉस 18
- फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
बिग बॉस के घर से राशि और विक्रांत के जाने के बाद, करण वीर मेहरा और चुम दरंग के साथ बैठकर शिल्पा शिरोडकर इस बारे में चर्चा करती हैं। रजत उनकी बातें सुन लेता है और पूछता है कि क्या वे उसके बारे में बात कर रहे हैं। वह उनसे सीधे बात करने के लिए कहता है और करण उससे पूछता है कि वह क्या जानना चाहती है। इससे शिल्पा शिरोडकर और रजत दलाल के बीच बहस हो जाती है।
शिल्पा, रजत से कहती हैं, “आप जिन लोग के साथ अकेले बैठे हो, आप उनके भी नहीं हो पाए। आप उनके साथ भी सही नहीं हो। आपको लगता है आप सामने से बोलते हो, लेकिन आप बोलते ही नहीं हो। आप यूके का मौसम जैसा हो, सुबह एक पसंदीदा होता है, दोपहर कोई और है, शाम को कोई और। रजत दलाल ने पलटवार करते हुए कहा कि शिल्पा शिरोडकर कभी भी अपने मन की बात नहीं कहती हैं। वह कहते हैं, “अगर पांच लोगों की बात हो रही है, आप स्वाद अच्छे लेते हो, खुद के समय मिर्ची लग जाती है। साथ वाले के बारे में भी बोलते देखा है आपको।