फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: सलमान ने 'बिग बॉस 16' के लिए बढ़ाई फीस, 'केजीएफ 2' के बजट से 10 गुना ज्यादा चार्ज करेंगे अभिनेता

Thu, 18 Aug 2022 12:03 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सलमान खान - केजीएफ 2 - फोटो : सोशल मीडिया
रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 16वें सीजन का आगाज होने वाला है। शो से जुड़ी चीजों को लेकर कयासों का दौर भी शुरू हो गया है। कंटेस्टेंट के बाद अब शो के होस्ट सलमान खान से जुड़ी जानकारियां सामने आने लगी हैं। ताजा रिपोर्ट्स में भाईजान की फीस का खुलासा किया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 'बिग बॉस 16' के लिए सलमान खान साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 2' के बजट से दस गुना ज्यादा फीस चार्ज कर रहे हैं। जानिए कितनी है सलमान खान की फीस और केजीएफ 2 का बजट...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Salman Khan - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान की फीस में तीन गुना की बढ़त
'बिग बॉस 15' के दौरान सामने आई रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा था कि सलमान खान ने बिग बॉस के 15वें सीजन के लिए 350 करोड़ रुपये की फीस ली है। वहीं सामने आ रहीं ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक 16वें सीजन के लिए सलमान खान ने अपनी फीस तीन गुना बढ़ा दी है। यानी 'बिग बॉस 16' के लिए अभिनेता तकरीबन 1000 करोड़ रुपए चार्ज कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
केजीएफ भोजपुरी ने तोड़ा रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
चार्ज कर रहे हैं केजीएफ 2 के बजट से 10 गुना ज्यादा फीस 
साल 2022 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म केजीएफ: चैप्टर 2 है। यश अभिनीत इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 1000 करोड़ रुपये (ग्रॉस) और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 1207 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म को तकरीबन 100 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया था। इस लिहाज से सलमान खान साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म के बजट से 10 गुना ज्यादा फीस ले रहे हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
बिग बॉस - फोटो : सोशल मीडिया
कब आएगा बिग बॉस का 16वां सीजन?
नए सीजन का प्रीमियर अक्टूबर 2022 में होने की उम्मीद है। निर्माता सक्रिय रूप से शो के लिए प्रतिभागियों का चयन कर रहे हैं। बिग बॉस 16 के घोषित उम्मीदवारों की सूची में लॉकअप विजेता मुनव्वर फारूकी, टिकटोक फेम फैसल शेख, टीवी अभिनेत्री शिविन नारंग और विवियन डीसेना का नाम शामिल है। वहीं पूनम पांडे, जन्नत जुबैर, कनिका मान, सायशा शिंदे, प्राची देसाई, दीपिका सिंह के नामों पर भी विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें