वायरल हो रही हैं तस्वीरें
दरअसल, इन दिनों सलमान खान किच्चा सुदीप की फिल्म विक्रांत रोना के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। हालांकि इसी सब के बीच उन्होंने 'बिग बॉस 16' के प्रोमो की शूटिंग भी शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर सलमान खान की शूटिंग के दौरान की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं, जिसमें शो की थीम भी दिखाई दे रही है। हालांकि पहले खबर आ रही थी कि शो का प्रोमो अगस्त में शूट किया जाएगा। बता दें कि यह जानकारी पहली ही सामने आ चुकी थी कि इस बार शो की थीम अंडरवाटर (एक्वा) होगी।
अंडरवाटर थीम पर बना घर
सोशल मीडिया पर वायरल होती इन तस्वीरों में नजर आ रहा है कि पूरा 'बिग बॉस' का घर अंडरवाटर थीम में बना हुआ है। स्काई ब्लू कलर की दीवारों पर वाटर एनिमल की फोटो लगी हुई हैं और देखने में ऐसा लग रहा है कि घर को समुद्र के अंदर ही बना दिया गया है। इसके साथ ही सलमान खान बेडरूम के अंदर नजर आ रहे हैं।
सलमाल लेंगे तगड़ी फीस
'बिग बॉस 16' की वजह से सलमान भी खूब चर्चा में बने हुए हैं। खबर है कि इस बार सलमान शो को होस्ट करने के लिए तगड़ी फीस लेने वाले हैं। बीते दिनों खबर आई थी कि सलमान खान 100 करोड़ की फीस ले रहे हैं, जिसने सबको हैरान कर दिया था। पिछली सीजन को बढ़िया टीआरपी नहीं मिली थी, ऐसे में मेकर्स शो को हिट बनाने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। 'बिग बॉस' के घर की तस्वीरें लीक होने के बाद से ही फैंस और भी उत्साहित हो गए हैं।