टेलीविजन के चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन में दर्शकों को हर दिन हंगामे देखने को मिल रहे हैं। यह शो शुरुआत से ही विवादों में बना हुआ है। ऐसे में इस सीजन नजर आ रहे कंटेस्टेंट्स के बीच भी जारी विवाद भी शो को लगातार सुर्खियों में बनाए रखा है। शो के इस सीजन में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे साजिद खान को लेकर भी काफी समय से कई विवाद सामने आ रहे हैं। इसी बीच घर के अंदर साजिद खान एक बार फिर गुस्सैल अंदाज में नजर आए।