फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: गौतम विज की गोद में बैठीं सौंदर्या शर्मा, दोनों ने किया KISS, देख अब्दु रोजिक का हुआ ऐसा हाल

Mon, 07 Nov 2022 02:56 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बिग बॉस 16 - फोटो : इंस्टाग्राम
'बिग बॉस 16' में कंटेस्टेंट्स के बीच खूब सारा ड्रामा देखने को मिल रहा है। घर में रोज किसी न किसी का झगड़ा जरूर होता है, जिस वजह से शो का माहौल भी गर्म रहता है लेकिन इन सबके बीच सौंदर्या शर्मा और गौतम विज का प्यार भी आगे बढ़ रहा है। बीते दिनों, सौंदर्या और गौतम विज के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ था, जिसके बाद ऐसा लग रहा था कि दोनों के प्यार की गाड़ी शुरू होने से पहले ही पटरी से उतर गई है। लेकिन अब 'बिग बॉस' का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें दोनों काफी रोमांटिक होते दिख रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
बिग बॉस 16 - फोटो : इंस्टाग्राम
'बिग बॉस 16' के मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो शेयर किया है, जिसमें सौंदर्या और गौतम अपने प्यार में खोए हुए दिख रहे हैं। वहीं, अब्दु रोजिक दोनों को देखकर खूब जोर-जोर से हंस रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सौंदर्या-गौतम की गोद में बैठी हुई हैं और शरमा रही हैं। इस दौरान दोनों एक-दूसरे को किस भी करते हैं। वहीं, दूसरे रूम में अब्दु और शिव ठाकरे बैठे हुए हैं और दोनों ही कांच से सौंदर्या-गौतम को देखकर मजे ले रहे हैं। पहले तो अब्दु दोनों को देखकर खिल खिलाकर हंसते हैं।

यह भी पढ़ें:- Yashoda: सामंथा ने दिखाया अपना कर्मठ अंदाज, बीमारी के बावजूद भी 'यशोदा' का प्रमोशन करने पहुंचीं अभिनेत्री

विज्ञापन

3 of 4
अब्दु रोजिक - फोटो : सोशल मीडिया
इस प्रोमो की मजेदार बात यह है कि अब्दु शिव के साथ मिलकर हूबहू वैसे ही करने की कोशिश करते हैं, जैसे सौंदर्या और गौतम कर रहे हैं। शिव अब्दु को अपनी गोद में बैठा लेते हैं और फिर अब्दु थोड़ा इतराना शुरू कर देते हैं। सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस' का यह प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस भी इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।  कई लोगों ने सौंदर्या और गौतम के रिश्ते को फेक बताया है। 

यह भी पढ़ें:- Varun Dhawan: वरुण धवन ने बांधे साउथ सिनेमा की तारीफों के पुल, बोले- बॉलीवुड का समय अच्छा नहीं चल रहा
विज्ञापन

4 of 4
गौतम विज और सौंदर्या शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 'वीकएंड का वार' में सलमान खान ने सौंदर्या को गौतम विज का असली चेहरा दिखाया था। उन्होंने सौंदर्या से कहा था कि आप जिस इंसान पर भरोसा कर रही हैं वो आपके लिए बहुत कुछ कह रहे हैं। इसके बाद सलमान खान ने सौंदर्या को एक वीडियो क्लिप दिखाया, जिसमें गौतम विज अपने दोस्त शालीन भनोट के साथ बैठे हुए थे और उनके साथ निमृत कौर अहलूवालिया भी थीं। उस दौरान शालीन और निम्रत सौंदर्या का मजाक उड़ाते दिखे थे और इस पर बिना कुछ बोले गौतम उल्टा हंसे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें