बिग बॉस का सीजन 16 अब अपने अंतिम पड़ाव में पहुंचने वाला है। जल्द ही इस शो को नया विनर मिलने वाला है। दर्शकों ने इस बार शो का काफी पसंद किया है। यही वजह है कि इसे चार हफ्तों के लिए एक्सटेंड कर दिया गया है। शो में कई दावेदार हैं जिन्हें माना जा रहा है कि वह ट्रॉफी अपने नाम कर सकते हैं। इसी बीच टीवी की मशहूर अदाकारा और बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक ने शो के विनर को लेकर अपनी राय दी है। Ratan Rajput: रतन राजपूत ने खोले ग्लैमर वर्ल्ड के राज, बताया क्यों बढ़ रहे सुसाइड के मामले
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
रुबीना दिलैक
- फोटो : insta
रुबीना ने लिया इस कंटेस्टेंट का नाम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूबीना को शो में दो कंटेस्टेंट का खेल बहुत पसंद आया है। पहला नाम उन्होंने प्रियंका चाहर चौधरी का लिया। वहीं, उन्होंने अपना दूसरा फेवरेट शिव ठाकरे को बताया है। हालांकि जब उनसे किसी एक नाम पूछा गया तो एक्ट्रेस ने प्रियंका को विनर माना। उनके मुताबिक प्रियंका घर में ज्यादा रियल हैं, इसी वजह से वह उनकी फेवरेट हैं। Bollywood Couples: 'कोई आलू तो कोई मैड-हैटर',अपने पार्टनर्स को इन नामों से बुलाते हैं फिल्मी सितारे..
विज्ञापन
3 of 4
बिग बॉस 16
- फोटो : सोशल मीडिया
फरवरी में होगा फिनाले
बता दें कि बिग बॉस के अब तक जिनते भी सीजन हुए हैं उनमें टीवी अभिनेत्रियों का दबदबा रहा है। टीवी की कई बहुओं ने ट्रॉफी अपने नाम की है। ऐसे में देखना यह होगा कि रुबीना का यह अंदाजा कितना सही होता है। शो में इन दिनों एमसी स्टैन, अब्दु और अर्चना जैसे कंटेस्टेंट्स को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। जिसकी वजह से यह मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। South Bold Films: साउथ की फिल्मों में परोसे गए बोल्ड सीन, परिवार संग न देखें नहीं तो नजरें मिलाना होगा मुश्किल