टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन में दर्शकों को हर दिन कुछ ना कुछ मजेदार और रोचक देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में रविवार को प्रसारित हुए एपिसोड में अभिनेता शेखर सुमन एक बार फिर बिग बॉस बुलेटिन लेकर हाजिर हुए। इस दौरान शेखर ने ना सिर्फ इशारों ही इशारों में घर वालों पर निशाना साधा, बल्कि सभी सदस्यों का दर्शकों के सवालों से भी सामना कराया। इस दौरान दर्शकों ने अभिनेत्री निमृत कौर पर घर में ग्रुप्स बनाने का आरोप लगाया।