बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट शालीन भनोट के साथ अपनी असफल शादी से बाहर निकलने के बाद, दलजीत कौर ने फिर से किसी का हाथ थामने का फैसला कर लिया है। जी हां, सही सुना आपने, सलमान खान द्वारा कही गई बात अब सच होने जा रही है क्योंकि दलजीत कौर को प्यार मिल गया है। यूके में रहने वाले निखिल पटेल को एक साल से डेट कर रहीं एक्ट्रेस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। सोशल मीडिया पर इस समय यह खबर ट्रेंड कर रही है।