टीवी इंडस्ट्री का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 15' में लगातार हो रहे झगड़ों के बीच केटेस्टेंट तेजस्वी प्रकाश का चुलबुला अंदाज लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। शो में तेजस्वी का फन और एंटरटेनिंग हैं, वह अपनी अदाओं और भोलेपन से सबका दिल जीत रही हैं। इतना ही नहीं घर में होने वाली तमाम झगड़ों से वह किनारा करती ही दिखती हैं। शो में जब भी हंसी मजाक होता है तो तेजस्वी वहां लोगों का मनोरंजन करती दिखती हैं। लेकिन कंटेस्टेंट्स से अलग तेजस्वी को घर में उनका बेबी मिल गया है। जिससे वह अपने दिल की बात करती है। इतना ही नहीं उनका बेबी तेजस्वी की बात को टाल भी नहीं पाता। चलिए जानते हैं कौन है बिग बॉस के घर में उनका बेबी।
विज्ञापन
2 of 5
तेजस्वी प्रकाश
- फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस के घर में आने के बाद तेजस्वी ने सब का खूब मनोरंजन करना शुरू कर दिया है। वह अपने चुलबुले अंदाज की वजह से अभी से लोगों के दिलों में जगह बना रही है। इतना ही नहीं घर में उन्हें उनका बेबी मिल गया है। जिससे वह अक्सर बातें करती नजर आती हैं।
विज्ञापन
3 of 5
तेजस्वी प्रकाश
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, तेजस्वी ने अपना सामान वापस पाने के लिए बिग बॉस को अपना बेबी बना डाला है। वह पूरे समय कैमरे में देखकर बिग बॉस को बेबी पुकारते हुए बात करती हैं।
4 of 5
तेजस्वी प्रकाश
- फोटो : सोशल मीडिया
इतना ही नहीं तेजस्वी बिग बॉस के कैमरे की तरफ देखकर उनसे फ्लर्ट करती हुई भी नजर आई। बाकी घरवाले तेजस्वी के इस फनी साइड को खूब एंजॉय कर रहे हैं।
तेजस्वी के इस अंदाज को देखकर बिग बॉस का दिल भील पिघल गया और उन्होंने तेजस्वी समेत जंगल मे रह रही तमाम लड़कियों के मेकअप का सामान वापस कर दिया, जिसके बाद तेजस्वी अपने बेबी को थैंक्स करते नजर आती हैं।