फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 15: विशाल कोटियन ने बिग बॉस को दी धमकी, बोले- अगर हाथ उठा तो...

Thu, 07 Oct 2021 12:07 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विशाल कोटियान - फोटो : Instagram
टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस का 15वां सीजन लोगों के बीच चर्चा बना हुआ है। शो शुरू होते ही विवाद और लड़ाइयां शुरू हो गई हैं। हाल ही में शो में प्रतीक सहजपाल दूसरे कंटेस्टेंट से पंगा लेते दिखाई दिए थे। वहीं कल के एपिसोड में प्रतीक के टास्क खराब करने की वजह से उनकी जय के साथ हाथापाई तक हो गई थी। दोनों के बीच तमाम अपशब्दों का इस्तेमाल हुआ। प्रतीक ने गुस्से में शीशे का दरवाजा तोड़ दिया। जिसके बाद बिग बॉस ने सजा के रूप में आज सभी जंगलवासियों को घर से बेघर होने के लिए सीधे नॉमिनेट कर दिया। विशाल कोटियन को ये बात बिलकुल भी पसंद नहीं आई और कैमरे के सामने आकर न सिर्फ बिग बॉस को चैलेंज किया बल्कि वह उन्हें धमकी देते हुए भी दिखे। जानिए विशाल ने बिग बॉस से क्या कहा।
 
विज्ञापन

2 of 5
विशाल कोटियान - फोटो : Instagram
आज के एपिसोड में बिग बॉस कहते हैं कि प्रतीक के जरिए कांच तोड़ने पर नियम का उल्लंघन किए जाने पर दंड स्वरूप सभी जंगलवासियों को नॉमिनेट किया जाता है। ये सुन सभी घरवालों के न सिर्फ होश उड़ जाते हैं, बल्कि सब प्रतीक से नाराज भी हो जाते हैं। इस बात से विशाल बेहद गुस्सा हो जाते हैं और 'बिग बॉस' को ही चुनौती दे देते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
विशाल कोटियान - फोटो : Instagram
विशाल कैमरे के सामने खड़े होकर कहते हैं-उसने कांच तोड़ा इसका कहीं कोई जिक्र नहीं हुआ, पता नहीं आप ये टेलीकास्ट करने की हिम्मत रखते हैं या नहीं। इसके बाद वह जय के किस्से को लेकर कहते हैं प्रतीक ने उन पर हाथ उठाया इसका कोई जिक्र तक नहीं किया। अब हममें से अगर कोई हाथ उठाएगा तो सोच समझ कर फैसला लीजिएगा। 

4 of 5
विशाल कोटियान - फोटो : Instagram
साथ ही विशाल कहते हैं अगर आपको ये बदतमीजी लगे तो मुझे हर हफ्ते नॉमिनेट करो। आप नहीं हमें बचाते हैं, जनता बचाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विशाल कोटियान - फोटो : Instagram
इसके बाद विशाल को कैमरे पर गाली देते भी देखा गया। विशाल बिग बॉस के इस फैसले से बेहद नाराज नजर आ रहे थे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें