फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: वीकेंड का वार में RRR की टीम पहुंची बिग बॉस, आलिया ने मनाया सलमान खान का बर्थडे

Sun, 26 Dec 2021 11:40 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
big boss 15 - फोटो : colorstv/instagram
बिग बॉस  15 अब  जैसे-जैसे फिनाले की तरफ बढ़ रहा है, प्रतिभागियों में कंपटीशन और भी ज्यादा बढ़ गया है। इसलिए इस बार का वीकेंड का वार भी काफी धमाकेदार रहा। जहां सलमान ने कुछ घरवालों की क्लास लगाई तो वहीं कुछ तारीफ की। इस हफ्ते वीकेंड के वार में फिल्म RRR की स्टार कास्ट भी प्रमोशन करने बिग बॉस पहुंची। इस दौरान सलमान खान और सभी सितारों ने जमकर मस्ती की तो वहीं आलिया भट्ट ने सलमान खान का बर्थडे भी सेलिब्रेट किया। तो चलिए जानते हैं कि क्या रहा इस हफ्ते के वीकेंड के वार में खास।  
विज्ञापन

2 of 4
big boss 15 - फोटो : rrrmovie/insta
फिल्म आरआरआर की टीम पहुंची बिग बॉस, मनाया सलमान का बर्थडे-
इस बार वीकेंड के वार की शुरुआत टीम आरआरआर की एंट्री के साथ हुई। आलिया भट्ट ने हैप्पी बर्थडे सॉन्ग गाकर सलमान को बर्थडे विश करते हुए उनका स्टेज पर स्वागत किया। आरआरआर फिल्म की स्टारकास्ट अपनी फिल्म का प्रमोशन करने बिग बॉस पहुंची थी। इसके बाद सलमान खान और आलिया समेत सभी सितारों ने आरआरआर के गाने पर जमकर डांस किया। इस दौरान सभी खूब धमाल मचाते नजर आए। सलमान भी इस दौरान मस्ती के मूड में दिखे और आरआरआर के गाने पर एक स्टेप को बार-बार ट्राई किया।  इस दौरान सभी सितारों के साथ मिलकर सलमान खान ने बर्थडे का केक भी कट किया। 
विज्ञापन

3 of 4
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
सभी घरवालों ने भी किया सलमान को बर्थडे विश-
इस वीकेंड के वार में आलिया और आरआरआर की टीम समेत सभी घरवालों ने भी सलमान के बर्थडे को खास बनाया। सभी घरवालों ने सलमान के हिट गानों पर डांस परफॉरमेंस दी और उन्हें बर्थडे विश किया।


 
विज्ञापन

4 of 4
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
शमिता शेट्टी को बताया गलत, करण कुंद्रा की लगाई क्लास-
वीकेंड के वार में सलमान ने जहां राखी का सपोर्ट किया तो वहीं उन्होंने शमिता को उनके एग्रेसिव व्यवहार के लिए गलत बताया। हाल ही में फिनाले टास्क के दौरान शमिता शेट्टी ने राखी को धक्का मारा था। इसी को लेकर सलमान ने शमिता को गलत बताते हुए कहा कि वे खुद एग्रेसिव होने के खिलाफ रहती हैं लेकिन इस बार खुद ही एग्रेसिव हो गईं जो कि गलत था। इसी के साथ सलमान खान ने करण कुंद्रा की भी क्लास लगाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें