बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रतीक सहजपाल पूरी कोशिश के साथ उमर के काम को खराब करना चाहते थे और इस वजह से वह लगातार उमर की तलवार को तोड़ रहे थे। इस दौरान उमर प्रतीक को हटाने की कोशिश भी कर रहे थे, जिस वजह से दोनों के बीच काफी धक्का-मुक्की भी हो गई। लेकिन जब प्रतीक नहीं मानें, तो उमर ने प्रतीक को जोर से खींचा। इस दौरान प्रतीक ने जो टी-शर्ट पहनी हुई थी, वो पूरी तरह फट गई। इतना ही नही, उमर के एक झटके से प्रतीक काफी दूर भी चले जाते हैं, जिस वजह से दोनों के बीच बहस होने लगती है।