टीवी का कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 15 लंबे समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है और अब इस रियलिटी शो को दो हफ्तों के लिए आगे बढ़ा दिया है, जिसके बाद घर में कंटेस्टेंट्स के बीच खूब बवाल हो रहा है। घर में टिकट टू फिनाले की रेस फिर से शुरू हो गई है। ऐसे में जो भी कंटेस्टेंट्स टिकट टू फिनाले जीत नहीं पाए हैं उन्हें एक बार फिर फिनाले वीक में जगह बनाने का मौका मिला है। बुधवार के एपिसोड में तेजस्वी प्रकाश और प्रतीक सहजपाल के बीच साइकिल शॉप का टास्क हुआ, जिसमें दोनों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। वहीं, अब अपकमिंग एपिसोड में ये टास्क एक जंग के मैदान का रूप लेता हुआ नजर आएगा। टास्क के दौरान शमिता शेट्टी की निशांत भट्ट से लड़ाई होती हुई नजर आएगी, जो इस टास्क की संचालक हैं। इसके अलावा, प्रतीक सहजपाल और तेजस्वी प्रकाश की भी लड़ाई होगी।