टेलीविजन के चर्चित और विवादित रियलिटी शो में से एक बिग बॉस का 15वां सीजन लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो आपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में टिकट टू फिनाले हासिल करने के लिए सभी सदस्य एक- दूसरे को कड़ी टक्कर देते दिखाई दे रहे हैं। शो के बीते कई एपिसोड्स में दर्शकों को काफी दिलचस्प मोड़ देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में हाल ही में घर की नई कैप्टन बनीं शमिता शेट्टी के एक फैसले ने एक बार शो को दिसचल्प बना दिया है। दरअसल, बुधवार को प्रसारित हुए एपिसोड बिग बॉस ने शमिता को यह अधिकार दिया कि वह वीआईपी सदस्यों में से किसी एक से टिकट टू फिनाले छीन कर उसे डाउनग्रेड कर सकती हैं।
ऐसे में शमिता ने अपने अधिकार का फायदा उठाते हुए तेजस्वी से टिकट टू फिनाले छीन लिया। इसके अलावा बिग बॉस में नॉन वीआईपी सदस्यों को भी यह अधिकार दिया कि वह आपसी सहमति से किसी एक सदस्य का नाम वीआईपी जोन में अपग्रेड करने के लिए तय कर सकते हैं। ऐसे में काफी बहस बाजी के बाद अंत में सभी नॉन वीआईपी सदस्यों ने अपग्रेड करने के लिए प्रतीक का नाम चुना।