बिग बॉस सीजन 15 अपने दूसरे हफ्ते में हैं ऐसे में कई घरवालों का गेम दर्शकों को काफी पसंद आया तो वही कुछ कंटेस्टेंट ऐसे भी हैं जो दर्शकों का तो नहीं पता लेकिन घरवालों को बिलकुल नापसंद आ रहे हैं और लगातार वो घर में रह रहे सदस्यों के निशाने पर हैं। इन्हीं कंटेस्टेंट्स में से एक हैं डॉनल बिष्ट। घर में तीसरा हफ्ता शुरू होने जा रहा है, लेकिन घर में रहने वाले कई सदस्य ऐसे हैं जिन्हें डॉनल बिष्ट का गेम अभी तक समझ नहीं आया और उन्हें ऐसा लगता है कि वो बिग बॉस की सबसे बोरिंग कंटेस्टेंट् हैं।
सलमान खान ने दिया टास्क
दरअसल वीकेंड के वार में जहां शनिवार को जहां घरवालों की सलमान खान ने क्लास लगाई तो वही संडे को सलमान खान ने घरवालों के साथ कई गेम खेले, जिसमें सलमान खान ने घरवालों से एक प्रक्रिया के दौरान ये पूछा कि कौन सा ऐसा सदस्य है जिसकी बैटरी सबसे ज्यादा दो ही हफ्तों में ड्रेन हो गई है उसके बारे में बताए। जहां सलमान खान ने सभी के सिर पर उन्हें बैटरी लगाने के लिए कहा।