फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: तेजस्वी प्रकाश और शमिता शेट्टी के बीच हुई कैट फाइट, कैप्टेंसी टास्क में खोला राज

Thu, 04 Nov 2021 12:27 AM IST
तान्या अरोड़ा अमर उजाला मुंबई
विज्ञापन
1 of 8
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला मुंबई
बिग बॉस 15 में वीकेंड के वार में सलमान खान द्वारा दिए गए टास्क के बाद से ही लगातार शमिता शेट्टी और तेजस्वी प्रकाश के बीच लगातार दुश्मनी बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। हाल ही में शमिता ने तेजस्वी और करण को विशाल की बातों पर हंसने के लिए खूब खरी-खोटी सुनाई थी, जिसके बाद शमिता और तेजस्वी के बीच पहली बार बहुत ही बड़ा झगड़ा देखने को मिला था। हालांकि इन-दोनो के बीच काफी समय से ये कोल्ड वॉर चल रही थी, जिसने अब बिग बॉस के घर में एक बड़े युद्ध का रूप ले लिया है।

दोनों के बीच शुरू हुई कैट फाइट

दरअसल तेजस्वी पिछले काफी समय से घर का कैप्टन बनने की कोशिश में लगी हुई हैं, लेकिन शमिता द्वारा उठाए गए एक कदम ने तेजस्वी का पूरा गेम बिगाड़ दिया। दरअसल शमिता ने तेजस्वी के खिलाफ वोट किया जिसके बाद तेजस्वी के कैप्टेंसी जीतने के चांस पूरी तरह खत्म हो गए। शमिता द्वारा ऐसा किए जाने के बाद तेजस्वी काफी गुस्से में नजर आईं और उन्होंने इस बारे में शमिता से बातचीत की।
विज्ञापन

2 of 8
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला मुंबई
शमिता से मांगा जवाब

तेजस्वी उनके पास गईं और उन्होंने ऐसा करने पर शमिता शेट्टी से स्पष्टीकरण मांगा। जिसका जवाब देते हुए शमिता ने कहा कि वो कैप्टेंसी टास्क अपने लिए खेलना चाहती थीं। उन्होंने कहा, ‘मैंने अपना गेम अपनी तरह से खेला है, मुझे दिक्कत है अगर आप इस घर की कैप्टन बनती हैं तो। जिसके बाद इन दोनों के बीच जमकर बहसबाजी हुई।
विज्ञापन

3 of 8
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला मुंबई
तेजस्वी ने कहा आप इन्सिक्योर हो

शमिता की बात का जवाब देते हुए तेजस्वी ने कहा, ‘ये इन्सिक्योरिटी लग रही है’, तेजस्वी की इस बात को सुनने के बाद शमिता काफी गुस्से में आ गईं और उन्होंने कहा कि मेरे से ऐसी बात मत करना’। शमिता के अलावा तेजस्वी करण कुंद्रा पर भी काफी नाराज होती हुई दिखीं और उन्होंने करण को कहा कि ये गेम कितना ज्यादा ट्विस्ट होता जा रहा है। जिस पर करण ने तेजस्वी को कहा कि ये उनके देखने का नजरिया है।

4 of 8
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला मुंबई
करण-तेजस्वी के बीच हुई बहसबाजी

करण और तेजस्वी के बीच भी बहसबाजी देखने को मिली, जहां तेजस्वी ने कहा, ‘किसी को किसी कि जरूरत नहीं है शो में आगे बढ्ने के लिए’। जिसका जवाब देते हुए करण ने कहा, ‘ये बहुत गलत है, तेरा हमेशा से यही है जब तेरे को गुस्सा आता है तो तू बहुत कुछ सोच लेती है।
विज्ञापन

5 of 8
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला मुंबई
करण से नाराज हुईं तेजस्वी

करण के ये कहने पर कि ये उनकी प्रोब्लेम है तेजस्वी काफी नाराज हुईं और उन्होंने कहा कि उन्हें किसी भी जरूरत नहीं है और वो वहां से चली गईं। पिछले काफी समय से करण और तेजस्वी के बीच एक प्यारा रिश्ता दर्शकों को देखने को मिल रहा है। क्या इस कैप्टेंसी टास्क के बाद इन दोनों के बीच का रोमांस खत्म हो जाएगा?
विज्ञापन

6 of 8
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला मुंबई

प्रतीक का हुआ उमर से झगड़ा

एक तरफ जहां शमिता और तेजस्वी की बहसबाजी हुई तो वहीं दूसरी तरफ प्रतीक सहजपाल का उमर रियाज और ईशान सहगल से कैप्टेंसी टास्क के बाद जमकर झगड़ा हुआ। एक तरफ जहां उमर को उनकी कुकिंग ड्यूटी को लेकर प्रतीक बोलते हुए नजर आए तो वहीं टास्क शुरू होने से पहले ईशान और प्रतीक का झगड़ा हुआ।

विज्ञापन

7 of 8
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला मुंबई

जय और प्रतीक ने भुला दी दुश्मनी

टास्क के लिए जय और प्रतीक अपनी पुरानी दुश्मनी भुलाकर अफसाना को टास्क में लगातार टारगेट करते हुए नजर आए। जिसके बाद अफसाना को लगा उन्हें साइड किया जा रहा है और उन्होंने दोनों पर चिल्लाकर कहा कि वो दोनों उनसे दूर रहे और उन्हें छूने की कोशिश न करें। इस बात को सुनने के बाद करण कुंद्रा उनके बचाव में सामने आए और उन्होंने प्रतीक और जय को समझाया कि महिला के साथ बदतमीजी न करें। करण ने कहा, ‘टास्क छोड़ो, अगर कोई लड़की खड़ी होकर बोलती है मुझे मत छुओ तो आप उसे वापस नहीं कह सकते।

 

विज्ञापन

8 of 8
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला मुंबई
जय और प्रतीक ने करण को सुनाई खरी-खोटी
 
जय की इस बात को सुनने के बाद जय और प्रतीक दोनों ही काफी गुस्से में आ गए और उन्होंने कहा कि करण गलत तरह से इस बात को दर्शा रहा है। जय ने करण को कहा, ‘आप क्या उदाहरण दे रहे हो। प्रतीक ने कहा करण अब तक मेरे गुरु थे लेकिन अब नहीं है और उन्होंने बहुत ही घटिया बात बोली है। इस बात से करण काफी दुखी हुए और उनकी आंखो में आंसू आ गए। शमिता ने जब उन्हें चुप करवाया तो करण ने कहा, ‘मुझे बुरा लगा, मेरी दो बहनें हैं और वो मेरी बहन की तरह है’।
 
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें