बिग बॉस 15 की शुरुआत से ही घर दो गुटो में बंटा हुआ है। एक तरफ जहां करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश और उमर रियाज एक टीम में खेल रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ प्रतीक सहजपाल लगातार इनके खिलाफ नजर आ रहे हैं। हालांकि शुरुआत में जहां प्रतीक को घर में सदस्यों से रिश्ते बनाने में काफी मुश्किल आ रही थी, तो वहीं उनका गेम अब सिर्फ दर्शकों को ही नहीं, बल्कि बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट्स को भी काफी पसंद आ रहा है। प्रतीक में घर में सबसे झगड़ने का आरोप लगा तो वहीं उनसे लड़कियों के साथ गलत व्यवहार का भी आरोप लग चुका है।
तेजस्वी प्रकाश बीच में लाईं पुराना मुद्दा
घर में प्राइज मनी टास्क के दौरान करण कुंद्रा और प्रतीक सहजपाल के बीच एक बार फिर से झगड़ा देखने को मिला। जहां प्रतीक ने कहा कि करण ने उन्हें टास्क के दौरान लात मारी तो वहीं करण अपनी बात पर अड़े रहे कि वो गलती से लगी। लेकिन प्रतीक करण की एक बात सुनने के लिए तैयार नहीं हुए और उन्होंने जमकर करण की क्लास लगाई। इसी दौरान करण के बचाव में आकर तेजस्वी ने ऐसी बात कह दी जिसे सुनकर सभी हैरान हो गए।