फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: शमिता शेट्टी और देवोलीना भट्टाचार्जी में हुआ जमकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंची नौबत

Sat, 04 Dec 2021 01:56 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
बिग बॉस 15 में जबसे वीआईपी सदस्यों की एंट्री हुई है तबसे लगातार शो में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। राखी सावंत, देवोलीना भट्टाचार्जी और रश्मि देसाई सहित वीआईपी कंटेस्टेंट्स की जबसे घर में एंट्री हुई है तबसे ही लगातार नॉन वीआईपी कंटेस्टेंट्स यानी की करण, तेजस्वी, उमर, निशांत भट्ट सहित सभी घरवालों पर खतरा मंडराने लगा है। हर दिन किसी न किसी कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़ा देखने को मिलता है। एक टास्क के दौरान शमिता शेट्टी और देवोलीना के बीच काफी झड़प होती दिखाई दी।

शमिता शेट्टी की बिगड़ी तबीयत

दरअसल वीआईपी सदस्य नॉन वीआईपी सदस्यों को इम्यूनिटी देने के लिए बिलकुल भी तैयार नहीं हो रहे हैं। देवोलीना वीआईपी की वो सदस्य हैं जिन्होंने प्राइज मनी का टास्क रद्द कर दिया था। उनका ये बर्ताव नॉन वीआईपी कंटेस्टेंट्स को बिलकुल भी रास नहीं आया था। जिसके बाद टास्क के दौरान शमिता शेट्टी और देवोलीना के बीच जमकर झगड़ा हुआ और शमिता शेट्टी की तबीयत काफी बिगड़ गई।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
शमिता शेट्टी हुई बेहोश

दरअसल शमिता और देवोलीना के बीच अनबन इतनी अधिक बढ़ गई कि बात हाथापाई तक पहुंच गईं। दोनों ने एक-दूसरे के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया। हालांकि घरवालों ने उनकी लड़ाई को काफी रोका, लेकिन लड़ाई के दौरान शमिता शेट्टी की अचानक तबीयत काफी बिगड़ गई और वो बेहोश हो गईं। जिसके बाद करण कुंद्रा ने उन्हें गोद में उठाया और मेडिकल रूम तक पहुंचाया।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
बिग बॉस पर चिल्लाई शमिता

शमिता शेट्टी इस दौरान बिग बॉस पर चिल्लाती हुई नजर आईं। उन्होंने बिग बॉस को बार-बार उन्हें कंफेशन रूम में बुलाने के लिए कहा। शमिता ने चिल्लाते हुए ये साफ किया कि वो तब तक मेडिकल रूम में नहीं जाएंगी जब तक बिग बॉस उन्हें कंफेशन रूम में नहीं बुलाते। इसके बाद शमिता शेट्टी को बिग बॉस ने कंफेशन रूम में बुलाया, जिसके बाद डॉक्टर ने उनका इलाज किया।

4 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
देवोलीना ने बिग बॉस को कहा भेदभावी

शमिता और देवोलीना के बीच लड़ाई बहुत ज्यादा ही बढ़ गई, जिसके बाद देवोलीना ने बिग बॉस के नियमों पर सवाल उठाते हुए कहा। अफसाना हो या कोई भी घरवाला जब उन्होंने धक्का-मुक्की की हाथ उठाया तो बिग बॉस ने उन्हें घर से निकाल दिया। लेकिन शमिता अभद्र भाषा का उपयोग कर रही हैं। ऐसा कुछ कर रही हैं तो उन्हें बिग बॉस कुछ नहीं कहते।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
घर में आते ही शमिता को बनाया निशाना

जब देवोलीना शिकायत लेकर बतौर मेहमान घर में पहुंची थीं, उसी दौरान शमिता शेट्टी और उनके बीच काफी बहस हो गई थी। देवोलीना के जाने के बाद शमिता ये कहती हुईं नजर आई थीं कि वो है कौन। जिसके बाद देवोलीना ने भी शामिता पर जमकर निशाना साधा। वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में घर में एंटर करने वाली देवोलीना ने आते साथ ही शमिता शेट्टी को निशाना बनाया और ये क्लियर कर दिया कि इन दोनों की दुश्मनी लंबी चलने वाली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें