फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: विधि पांड्या को घर से बेघर होते देख फूट-फूटकर रोईं तेजस्वी प्रकाश, बोलीं- तू जा यहां से…

Wed, 20 Oct 2021 01:03 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 15 अपने पहले दिन से ही सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो में कंटेस्टेंट्स के बीच का लड़ाई-झगड़ा देखकर हर कोई हैरान है। घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स लड़ाई करने से लेकर गाली देने तक, बिग बॉस के हर नियम को तोड़ रहे हैं और ये बात अब कंटेस्टेंट्स के लिए आम हो गई है, जिस वजह से आज बिग बॉस सभी कंटेस्टेंट्स को सजा देते नजर आए। आज के एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट्स को नियम तोड़ने का हरजाना भुगतना पड़ा। बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स को एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन-तीन सजा एक साथ दी, जिसके बाद घर का पूरा माहौल ही बदल गया।
 
घर में हुआ मिड वीक एविक्शन
दरअसल, बिग बॉस ने घरवालों को सजा देते हुए मिड विक एविक्शन करवाया। इस दौरान घर में सभी कंटेस्टेंट्स को ये आदेश दिया गया कि, वह सब मिलकर किन्हीं दो ऐसे कंटेस्टेंट का नाम लेंगे, जिनका योगदान घर में सबसे कम है।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
घर से बेघर हुईं डोनल और विधि
इस दौरान घर में मौजूद सभी सदस्यों ने डोनल बिस्ट और विधि पांड्या का नाम लिया। खास बात ये है कि, विधि और डोनल ने सभी सदस्यों का विरोध ना करते हुए उनके फैसले का सम्मान किया और खुद भी अपना ही नाम लिया। इसके बाद घर का मौहल काफी ज्यादा इमोशनल हो गया। इस दौरान विधि और डोनल ने सभी कंटेस्टेंट को शानदार गेम खेलने को कहा।
विज्ञापन

3 of 5
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया
तेजस्वी और करण कुंद्रा हुए इमोशनल
मिड वीक एविक्शन की इस प्रक्रिया के बाद डोनल और विधि सबसे मिलीं। इस दौरान विधि से मिलते हुए करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश काफी ज्यादा इमोशनल हुए। जब विधि तेजस्वी से गले मिल रही थीं, तब तेजस्वी रोने लग गईं। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने विधि से ये भी कहा कि, तू जा यहां से। ये बात विधि ने जय और विशाल को बताई। विधि ने कहा कि, तेजा (तेजस्वी) ने मुझे भगा ही दिया। उसने इमोशनल होते हुए मुझसे कहा, ‘तू जा यहा से।’ इतना ही नहीं, विधि को जाते हुए देखकर करण भी फूट-फूटकर रोने लगे थे।

4 of 5
प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट - फोटो : Instagram
इसके अलावा, बिग बॉस की तरफ से मुख्य घरवालों यानी प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट, तेजस्वी प्रकाश, अकासा, जय भानुशाली, शमिता शेट्टी और विशाल कोटियन को भी सजा दी गई। बिग बॉस ने इन सदस्यों को मुख्य घर से बेघर कर दिया और फिर उन्हें जंगलवासियों के साथ रहने का आदेश दिया गया। इतना ही नहीं, निशांत के हाथों बिग बॉस ने मुख्य घर का ताला भी लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
निशांत भट्ट - फोटो : instagram
इसके बाद बिग बॉस ने सभी घरवालों को आखिरी और तीसरी सजा नॉमिनेशन की सजा दी। बिग बॉस ने घर के कैप्टन निशांत को आदेश दिया कि, वह किन्हीं 8 सदस्यों को नॉमिनेशन में डालेंगे। इस दौरान निशांत ने विशाल, माइशा, उमर, सिंबा, अफसाना, शमिता और करण का नाम लिया, जिसके बाद ये 7 सदस्य इस हफ्ते नॉमिनेशन की प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। वहीं, प्रतिक, जय, तेजस्वी और अकासा इस हफ्ते सुरक्षित रहेंगे।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें