फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: नियम उल्लंघन करने की वजह से घरवालों को चुकानी पड़ी भारी कीमत, छोड़ना पड़ा आराम

Wed, 20 Oct 2021 12:17 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : colors tv
बिग बॉस सीजन 15 की शुरुआत में ही घरवाले कई ऐसे काम कर रहे हैं जिसे देखने के बाद बिग बॉस का गुस्सा भी सातवें आसमान पर पहुंच चुका है। घरवाले पिछले दो हफ्तों से लगातार घर के नियमों का उल्लंघन करते आए हैं। बीते हफ्ते सलमान खान ने घरवालों की खूब क्लास लगाई थी, लेकिन इन सबके बावजूद घरवालों के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। घर के कई नियम तोड़े गए जिसके बाद बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट्स के प्रति कड़ा रुख अपनाया।

बिग बॉस ने दी घरवालों को सजा

बिग बॉस द्वारा कई बार घरवालों को समझाने के बाद भी लगातार घरवाले बिग बॉस के नियम का उल्लंघन करते हुए आए, किसी ने घर में अंग्रेजी भाषा का उपयोग किया तो किसी जंगलवासी ने मुख्य घर में जाकर राशन चोरी किया। निशांत भट्ट के कैप्टन बनने के बाद भी घरवाले कई नियम तोड़ते हुए नजर आए जिसके बाद बिग बॉस का कड़ा रुख देखने को मिला और उन्होंने घर में रह रहे 15 सदस्यों को बहुत बड़ी सजा दी।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : colors tv
बिग बॉस का टोकना कारगर नहीं हुआ

बिग बॉस ने सभी घरवालों के खिलाफ सख्ती पेश आते हुए कहा, ‘बिग बॉस के बार-बार समझाने के बाद और घर का कैप्टन बनाने के बावजूद भी घरवाले सभी नियम को तोड़ते हुए नजर आए। जिसके बाद बिग बॉस ने मुख्य घरवालों को खूब-खरी खोटी सुनाई और उन्हें कड़ी सजा सुनाई। जिसके बाद घरवाले और जंगलवासी एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए नजर आए।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : colors tv
घरवालों को चुकानी पड़ी कीमत

इस बार बिग बॉस के घर का नियम उल्लंघन करने के लिए सिर्फ जंगलवासियों को ही नहीं बल्कि घरवालों को भी इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ी। बिग बॉस ने सजा के तौर पर मुख्य घर में रह रहे लोगों को जंगल में भेज दिया, यानी की अब बिग बॉस घर के दरवाजे सभी कंटेस्टेंट के लिए बंद हो गए हैं और बिग बॉस ने सजा के तौर पर घर के मुख्य सदस्यों को आलीशान घर से बाहर निकाल दिया।

4 of 5
प्रतीक सहजपाल - फोटो : Instagram
प्रतीक ने कहा मत करो ब्लेम

निशांत और शमिता शेट्टी बिग बॉस की सजा के बाद जंगलवासियों को ब्लेम करते हुए नजर आए। जिसके बाद प्रतीक ने मुख्य घरवालों को बताया कि इसमें सिर्फ किसी एक की गलती नहीं है बल्कि घर में रहने वाले हर सदस्य ने घर का नियम उल्लंघन किया है। प्रतीक ने शमिता को कहा कि मैंने भी घर के नियम का उल्लंघन किया और शमिता आपने भी अंग्रेजी बोलकर नियम उल्लंघन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : colors tv
ये दो कंटेस्टेंट हुए बाहर

बिग बॉस का गुस्सा यही पर शांत नहीं हुआ उन्होंने सभी को जंगल में शिफ्ट करने के बाद घरवालों के सिर पर नॉमिनेशन की तलवार लटका दी। जिसके लिए बिग बॉस ने 15 सदस्यों में से किन्हीं दो सदस्यों का नाम लेकर उन्हें घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट करने के लिए कहा, जिसके बाद घरवालों ने डॉनल बिष्ट और विधि को घर से बेघर करने के लिए चुना और दोनों बेघर हो गए।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें