टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन के फिनाले में अब कुछ दिन बाकी है। ऐसे में फिनाले वीक में अपनी जगह बनाने के लिए सदस्यों के बीच मुकाबला जारी है। बीते दिनों घर की कप्तान शमिता शेट्टी के तेजस्वी प्रकाश को वीआईपी जोन से डाउनग्रेड करने के बाद बिग बॉस ने उन्हें टिकट टू फिनाले हासिल करने का एक और मौका दिया था। इसके तहत बिग बॉस ने डाउनग्रेड हुईं तेजस्वी प्रकाश और अपग्रेड हुए प्रति सहजपाल के बीच एक टास्क आयोजित कराया। इस टास्क को जीतने वाले सदस्य को वीआईपी जोन में जाने का मौका दिया गया।
टास्क के तहत तेजस्वी और प्रतीक को एक साइकिल तैयार करनी थी। इस साइकिल को बनाने के लिए दोनों ही कंटेस्टेंट दुकानदार बने घर वालों से साइकिल के पार्ट्स खरीद सकते थे। बीते दिनों प्रसारित हुए एपिसोड्स में प्रतीक और तेजस्वी इसी टास्क को करते नजर आए। वहीं शुक्रवार को प्रसारित हुए एपिसोड में यह टास्क जारी रहा।