फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapil Sharma Biopic: कॉमेडियन कपिल शर्मा की बायोपिक का ऐलान, फिल्म का टाइटल होगा 'फनकार'

Fri, 14 Jan 2022 06:17 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : insta
कपिल शर्मा आज छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड तक एक जाना-माना नाम हैं। कपिल शर्मा का शो 'कॉमेडी नाइट विद कपिल' सालों से सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहा है। सभी बड़े सेलेब्स कपिल के इस शो में शिरकत करते हैं। कपिल ने छोटे पर्दे से लेकर बॉलीवुड फिल्मों तक में अपनी मेहनत और काबिलियत से एक अलग मुकाम हासिल किया है। कपिल शर्मा अपनी कॉमेडी से रोते हुए को भी हंसा देते हैं लेकिन उनकी खुद की जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव भरी रही है। एक सेलिब्रिटी बनने से पहले और बाद में भी उनका सफर आसान नहीं रहा है। कपिल की जिंदगी के कई ऐसे पहलू हैं जिनके बारे में शायद फैंस नहीं जानते होंगे। अब फैंस को कपिल की जिंदगी के अनसुने पहलुओं को भी जानने का मौका मिलेगा, क्योंकि कपिल की जिंदगी पर अब एक फिल्म बनने जा रही है। उनकी बायोपिक का ऐलान किया जा चुका है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि कपिल शर्मा के ऊपर बनने वाली इस फिल्म का टाइटल भी सामने आ गया है। सूत्रों के मुताबिक, कपिल शर्मा की जिंदगी के उतार-चढ़ाव को दर्शाने वाली इस फिल्म का टाइटल 'फनकार' रखा गया है। हालांकि इस फिल्म में कपिल का रोल वह खुद निभाएंगे या फिर उनकी जगह कोई और होगा, इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है।
 
विज्ञापन

3 of 5
कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक कपिल शर्मा की बायोपिक का ऐलान किया जा चुका है। उनके जीवन पर आधारित फिल्म को 'फुकरे' के डायरेक्टर मृगदीप सिंह निर्देशित करेंगे। इस फिल्म को निर्माता महावीर जैन और चेन्नई स्थित लाइका प्रोडक्शंस द्वारा बनाया जाएगा। 
 

4 of 5
kapil sharma - फोटो : instagram/kapil sharma
कपिल शर्मा के बारे में अगर बात करें तो वह मल्टीटेलेंटेड हैं। जहां अपनी कॉमेडी से वह सबको हंसाते हैं तो वहीं कपिल अच्छे सिंगर भी हैं। 'कॉमेडी विद नाइट' शो में अक्सर कई बार कपिल को गाते हुए देखा जा सकता है। इसी के साथ कपिल फिल्म 'किस किस को प्यार करूं' में भी नजर आ चुके हैं। इसके अलावा अब कपिल शर्मा नेटफ्लिक्स पर भी डेब्यू करने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने इसका प्रोमो भी शेयर किया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कपिल शर्मा, गिन्नी चतरथ, अनायरा शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
कपिल शर्मा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने गिन्नी चतरथ से साल 2018 में शादी की थी। उनकी एक प्यारी सी बेटी भी है, जिसका नाम अनायरा है। वह अपनी बेटी के साथ सोशल मीडिया  पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अब कपिल का एक बेटा भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें