मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 15 में हाल ही में बतौर वाइल्ड एंट्री नजर आए अभिनेता राकेश बापट बीते दिनों तबीयत खराब होने के बाद शो से बाहर हो गए थे। ऐसे में उनके अचानक शो से ऐसे बाहर होने पर उनके फैंस भी काफी परेशान हो गए थे। इसी बीच अब राकेश की बहन शीतल बापट ने अपने भाई की सेहत को लेकर एक अपडेट फैंस के साथ शेयर किया है।
इस बारे में ट्वीट करते हुए उन्होंने बताया कि राकेश चिकित्सा आधार पर रियलिटी शो से बाहर हुए हैं। राकेश की बहन ने ट्विटर पर लिखा, "स्वास्थ्य हमेशा पहली प्राथमिकता है, राकेश की टीम से हमें जो अपडेट मिल रहा है, उसके मुताबिक वह बेहतर कर रहा है। आप सभी के प्यार और समर्थन से अभिभूत है। भगवान का आशीर्वाद।" शीतल के इस पोस्ट पर राकेश पर फैंस अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक प्रशंसक ने ट्वीट किया, "अपडेट के लिए ताई का बहुत-बहुत धन्यवाद..प्रार्थना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना। कृपया उन्हें बताएं कि हम उनसे बहुत प्यार करते हैं और हां स्वास्थ्य हमेशा पहली प्राथमिकता है। वह हमारे लिए प्यारे और खास हैं।