फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: शिल्पा शेट्टी ने बहन शमिता के लिए हाथ जोड़कर मांगे वोट, बॉयफ्रेंड राकेश बापट ने फैंस से की ये अपील

Thu, 27 Jan 2022 07:09 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी का कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 15 के फिनाले में महज चंद दिन बचे हैं। इस शो का ग्रैंड फिनाले 29-30 जनवरी को होगा, जिसमें पता चलेगा कि इस सीजन का विनर कौन होगा? इस वक्त बिग बॉस के घर में छह कंटेस्टेंट्स मौजूद हैं और फैंस अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को जीताने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इस लिस्ट में शमिता शेट्टी भी शामिल हैं। शमिता घर की मजबूत कंटेस्टेंट हैं और उनके सपोर्ट में उनकी बहन व एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी आगे आई हैं। शिल्पा ने हमेशा अपनी बहन को सपोर्ट किया है और अब फिनाले से पहले भी एक्ट्रेस ने अपनी बहन के लिए लोगों से वोट करने की अपील की है।
 
शिल्पा शेट्टी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी बहन शमिता के लिए वोट करने की अपील कर रही हैं। इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी कहती दिख रही हैं, ‘हैलो, आप सबको शमिता शेट्टी की बहन का नमस्कार। आज मैं आपसे शमिता की प्राउड बहन के तौर पर बात कर रही हूं।’
विज्ञापन

2 of 6
शमिता शेट्टी, शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शेट्टी ने वीडियो में आगे कहा, ‘मैं आपसे इसलिए भी बात कर रही हूं क्योंकि शमिता खुद से अपने लिए कुछ नहीं मांगेंगी। मुझे ये लगता है कि यही हमारी परवरिश है। हमारे माता-पिता ने दूसरों के लिए मांगने के संस्कार दिए हैं। लेकिन इस स्टेज पर मैं ऐसा नहीं कर सकती। मैं शमिता की तरफ से आप सभी से एक दरख्वास्त करती हूं। मेरे लिए वह हर हाल में विनर हैं लेकिन मैं चाहती हूं वह सबके लिए विनर बनें।’

विज्ञापन

3 of 6
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे शिल्पा शेट्टी ने कहा, ‘मेरा मानना है जो शो में यहां तक पहुंचा है वो सभी ट्रॉफी का हकदार हैं क्योंकि बहुत कुछ झेला है सबने। लेकिन जब मैं क्वालिटी की बात करती हूं तो मेरी बहन में सब हैं।’ शिल्पा ने वीडियो में ये भी कहा कि शमिता के इस सपने को आप लोग ही पूरा कर सकते हैं इसलिए मैं आप लोगों से हाथ जोड़कर बोलती हूं कि सभी मेरी बहन के लिए वोट करें। अब वक्त आ गया है कि वह सच्चाई से इस ट्रॉफी को उठाएं। और ये तभी संभव है जब आप उसका सपोर्ट करते हैं।

4 of 6
शमिता शेट्टी, शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने कैप्शन में लिखा है, 'मेरी तुनकी अपनी जीत के बहुत करीब है। हम सब का दिल जीत चुकी है अब बस ट्रॉफी जीतने की देरी है और इसमें मुझे आप सबकी मदद चाहिए। जैसे ही वोटिंग लाइन्स खुलेंगे प्लीज शमिता शेट्टी के लिए वोट कीजिएगा ताकि वो बिग बॉस 15 की ट्रॉफी अपने साथ लाए।' शमिता का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
शमिता शेट्टी और राकेश बापट - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शेट्टी के अलावा, शमिता के बॉयफ्रेंड राकेश बापट ने भी एक्ट्रेस के लिए वोट अपील की है। राकेश ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, ‘हम तुम्हारे साथ हैं शमिता शेट्टी... अब समय है कि आप उस पर ढेर सारा प्यार लुटाए और सपोर्ट करें ताकि वह ट्रॉफी जीत पाए।'

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बिग बॉस 15 के ग्रैंड फिनाले में शमिता शेट्टी के अलावा, तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, निशांत भट्ट, प्रतीक सहजपाल और रश्मि देसाई ने अपनी जगह बनाई है। इनमें से ही कोई एक सीजन 15 का विनर बनकर शो से बाहर आएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें