बिग बॉस के घर में खाने के लिए लड़ाई-झगड़ा आम बात है। इस घर के हर सीजन में कंटेस्टेंट्स खाने के लिए बहस करते नजर आए हैं और कई बार बात हाथापाई तक पहुंच गई है। इतना ही नहीं, शो में कंटेस्टेंट्स खाने की चोरी भी बहुत ही आराम से करते हैं, जिस वजह से भी घर में खूब हंगामा होता है। सीजन 15 में भी इसकी एक झलक देखने को मिली। बिग बॉस के इस सीजन में भी खाने की शॉर्टेज देखने को मिल रही है। इसी वजह से कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे का खाना खा लेते हैं।
घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स की इसी आदत की वजह से शमिता शेट्टी काफी ज्यादा भड़ती हुई नजर आईं। घर में मौजूद कुछ कंटेस्टेंट्स शमिता शेट्टी का दही और उनका मीठा खा लेते हैं, जिस वजह से एक्ट्रेस का दही कम हो जाता है और इसी वजह से शमिता घरवालों को खूब खरी-खोटी सुनाती हैं।