बिग बॉस 15 में जबसे वीआईपी सदस्यों की एंट्री हुई है तबसे लगातार शो में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। राखी सावंत, देवोलीना भट्टाचार्जी और रश्मि देसाई सहित वीआईपी कंटेस्टेंट्स की जबसे घर में एंट्री हुई है तबसे ही लगातार नॉन वीआईपी कंटेस्टेंट्स यानी की करण, तेजस्वी, उमर, निशांत भट्ट सहित सभी घरवालों पर खतरा मंडराने लगा है। हर दिन किसी न किसी कंटेस्टेंट्स के बीच झगड़ा देखने को मिलता है। एक टास्क के दौरान शमिता शेट्टी और देवोलीना के बीच काफी झड़प होती दिखाई दी।
शमिता शेट्टी की बिगड़ी तबीयत
दरअसल वीआईपी सदस्य नॉन वीआईपी सदस्यों को इम्यूनिटी देने के लिए बिलकुल भी तैयार नहीं हो रहे हैं। देवोलीना वीआईपी की वो सदस्य हैं जिन्होंने प्राइज मनी का टास्क रद्द कर दिया था। उनका ये बर्ताव नॉन वीआईपी कंटेस्टेंट्स को बिलकुल भी रास नहीं आया था। जिसके बाद टास्क के दौरान शमिता शेट्टी और देवोलीना के बीच जमकर झगड़ा हुआ और शमिता शेट्टी की तबीयत काफी बिगड़ गई।