फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: टूट गया शमिता शेट्टी और विशाल कोटियन का भाई-बहन का रिश्ता, एक्ट्रेस ने उठाए कई सवाल

Sun, 21 Nov 2021 01:22 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
बिग बॉस 15 में पिछले कुछ समय से काफी ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां बीते हफ्ते छठे हफ्ते में राकेश और अफसाना दोनों घर से बेघर हो गए थे तो वहीं शमिता को भी अपने स्वास्थ्य के चलते शो से बाहर जाना पड़ा था। हालांकि शमिता शेट्टी एक बार फिर से बिग बॉस के घर में लौट आई हैं, लेकिन इस बार वो बिग बॉस के घर में सिर्फ लौटी नहीं है बल्कि उन्होंने घरवालों से कुछ तीखे सवाल भी किए जिसका सामना कई घरवालों को करना पड़ा।

विशाल पर उठाए कई सवाल

शमिता शेट्टी ने सबसे पहले अपने राखी भाई राजीव अदातिया को कटघरे में बुलाया और उनसे कई सवाल किए। शमिता ने कहा ये वीआईपी रूम इसलिए बनाया गया है कुछ विशेषअधिकारों के साथ, लेकिन मुझे लगता है इसका गलत इस्तेमाल हो रहा है और ये सभी पहले से ही अपनी स्ट्रेटेजी बना लेते हैं कि कौन सा सदस्य वीआईपी का मेंबर बनेगा। शमिता ने विशाल पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि आपने राजीव को क्या समझाया था।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
विशाल ने दी सफाई

विशाल ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि मैंने राजीव को स्टोर रूम के बाहर ये समझाया था कि इस हफ्ते वो नॉमिनेटेड हैं और वो अगर जेल में रहेंगे तो वो ज्यादा दिखेंगे। शमिता ने कहा आपको कैसे पता उसे कितना एयर टाइम मिलेगा। विशाल ने कहा, ‘मैं सच में चाहता था कि राजीव घर में रहे, लेकिन राजीव अपना गेम नहीं खेल पाए। शमिता ने सवाल करते हुए कहा आपने राजीव को क्या बोला था।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
विशाल पर भड़कीं शमिता शेट्टी

शमिता शेट्टी ने विशाल कोटियन पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि अगर आपको सब पता है आप खुद को इतना समझते हो कि आपको पता है गेम में क्या होने वाला है तो आपने ये क्यों नहीं सोचा कि वीआईपी रूम का हक इससे छीना जाएगा। जिसके बाद विशाल ने कहा मेरे से पूछा है मैं जवाब देता हूं शमिता ने कहा मैंने आपसे नहीं बाकी के कंटेस्टेंट्स से पूछा है।

4 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
शमिता ने कहा मेरा परिवार देख रहा है

शमिता ने विशाल के सामने अपनी बात रखते हुए कहा कि आप बोलने से पहले ये बिलकुल नहीं सोचते हो कि ये मेरा परिवार देख रहा है। राकेश चला गया ये मेरे लिए अच्छा है वो मेरे ऊपर अब निर्भर होगी, ये बात बिलकुल भी अच्छी नहीं है अगर मेरा बॉयफ्रेंड गया है बीमारी की वजह से और आप कह रहे हो मैं खुश हूं तो आप सोचो कैसा फील होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
आपने कहा मैं तेजस्वी को चुनूंगा

शमिता शेट्टी ने कहा कि आपने तो ये तक कहा है कि आप मेरे और तेजस्वी में से जब चुनने की बारी आएगी तो आप उसे चुनेंगे। जिसका जवाब देते हुए विशाल ने कहा मैंने बोला है क्योंकि उसने मेरे पर एक एहसान किया है। शमिता ने कहा मैंने आपका हमेशा साथ दिया उसका कुछ नहीं और ये अपुन करके आइंदा मेरे से बात मत करना।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें