टीवी के सबसे विवादित और चर्चित रियलिटी शो में से एक बिग बॉस के 15वें सीजन में रोजाना हो रहे बवाल दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। एक ओर जहां शो अपने फिनाले की तरफ बढ़ता जा रहा है। तो वहीं कंटेस्टेंट के बीच मुकाबला भी टक्कर का होता जा रहा है। शो के फिनाले में अपनी जगह बनाने के लिए सभी कंटेस्टेंट्स जी तोड़ कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में सभी घरवाले इन दिनों टिकट टू फिनाले टास्क को जीतकर फिनाले में अपनी जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत करते दिख रहे हैं। हालांकि इस टास्क के दौरान घरवालों के रिश्ते भी काफी उलझते नजर आ रहे हैं।
दरअसल, शो बीते एपिसोड्स में सभी सदस्य बिग बॉस के लिए टिकट टू फिनाले टास्क में हिस्सा लेते दिखाई दिए। इस टास्क का संचालन घर की वीआईपी सदस्य और इकलौती फाइनलिस्ट राखी सावंत करती नजर आ रही हैं। लेकिन हमेशा की तरह इस बार भी घर वाले संचालक और उसके फैसले से असंतुष्ट नजर आ रहे हैं। इसकी वजह से शो में लगातार लड़ाई- झगड़े देखने को मिल रहे हैं।