फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: राखी सावंत ने उतारी शमिता शेट्टी की नकल, सलमान खान की भी छूट गई हंसी

Sun, 26 Dec 2021 07:14 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : कलर्स टीवी
बिग बॉस 15 के फिनाले में अब सिर्फ 2 दिन बाकी हैं ऐसे में घरवाले लगातार टिकट टू फिनाले की दावेदारी जीतकर बिग बॉस फाइनलिस्ट बनने की लड़ाई इस घर में लड़ रहे हैं। हालांकि घर में राखी सावंत की अनफेयर कैप्टेनसी के बाद घरवालों ने टिकट टू फिनाले का टास्क रद्द करवा दिया। जिसकी वजह से वीकेंड के वार में शनिवार को घरवालों की सलमान खान ने खूब क्लास लगाई। एक तरफ जहां शनिवार को घर में खूब ड्रामा देखने को मिला तो वहीं रविवार के एपिसोड में राखी कुछ ऐसा करती हुईं नजर आईं जिसकी वजह से शमिता शेट्टी अपने आंसू नहीं रोक पाईं।

राखी ने उतारी शमिता की एक्टिंग

दरअसल सलमान खान ने सभी घरवालों को एक टास्क दिया जिसका नाम सर्च इंजन था। इस टास्क में घरवालों से कई सवाल पूछे गए, जहां तेजस्वी से ये पूछा गया कि क्या उनका घर के बाहर भी बॉयफ्रेंड हैं तो वहीं शमिता से ये पूछा कि अगर उनके कंधे में इतना दर्द है तो वो अपने बालों को कैसे कर्ल करती हैं। राखी ने सलमान खान के सामने उनका मजाक उड़ाते हुए कहा शमिता शेट्टी को जब बर्तन धोने के लिए कहो तो उनके हाथ और कंधे दर्द होते हैं, लेकिन अपने बालों को कर्ल करने के लिए वो ठीक हो जाता है।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Instagram
सलमान खान की छूटी हंसी

दरअसल सलमान खान के सवाल पूछने पर जब शमिता शेट्टी जवाब देने लगीं तो राखी ने तुरंत ही बीच में उन्हें टोकते हुए सलमान खान के सामने शमिता शेट्टी की एक्टिंग उतारते हुए कहा कि जब इनसे कुछ काम कहो तो इनके हाथों में दर्द होने लगता है बालों को कर्ल करने हो तो तुरंत करती हैं। राखी ने जिस तरह से शमिता की एक्टिंग उतारी उसे देखकर सलमान खान भी अपनी हंसी नहीं रोक सकें।
 
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : कलर्स टीवी
शमिता को नहीं पसंद आई राखी की बात

जहां हर कोई इस बात को मजाक में ले रहा था, तो वहीं राखी का इस तरह से मजाक करना शमिता शेट्टी को बिलकुल भी पसंद नहीं आया। शमिता शेट्टी इस बात से इतनी खफा हुईं की उनकी आंखों से आंसू बह निकले। शमिता ने सलमान खान से कहा, ‘मुझे ये बिलकुल भी पसंद नहीं आया की राखी इस तरह से मेरे हाथ का मजाक उड़ा रही हैं।

4 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Instagram
बातचीत के बीच से उठ गईं शमिता

हालांकि सलमान खान ने राखी के मजाक के लिए शमिता को समझाया। सलमान ने कहा, ‘ये सिर्फ एक मस्ती चल रही है। लेकिन शमिता शेट्टी और रो पड़ीं और वो बीच बातचीत से ही उठकर चली गईं और बाथरूम में जाकर रोने लगीं। शमिता का ये बर्ताव सलमान खान को बिलकुल भी पसंद नहीं आया। इस हफ्ते सलमान खान ने राखी की वजह से शमिता शेट्टी को काफी फटकार भी लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान ने लगाई शमिता की क्लास

शमिता शेट्टी को इस हफ्ते सलमान खान ने उनके व्यवहार के लिए उनकी आलोचना करनी शुरू कर दी। सलमान खान ने शमिता को खूब फटकार लगाते हुए कहा, ‘जिस तरह से तुमने राखी सावंत को धक्का दिया वो बिलकुल भी सही नहीं था। आप हमेशा उमर रियाज के गुस्से के लिए उन्हें बोलती हैं और आज आपने वैसा ही व्यवहार किया है। जिसके बाद शमिता ने भी अपनी गलती मान ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें