अभिनेत्री निया शर्मा और मॉडल यावर मिर्जा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मशहूर गीतकार आनंद बक्षी के लिखे गाने ‘सात समंदर पार' के नए वर्जन को देव नेगी और निकिता गांधी ने गाया है। निया शर्मा इस गाने में अपने स्टाइलिश और बोल्ड अंदाज के कारण खूब चर्चा में हैं। 'सात समंदर पार' में निया ने अपने ठुमकों से भी दर्शकों को क्रेजी करने की पूरी कोशिश की है। निया शर्मा ने इस सेलिब्रेशन के मौके पर कहा कि यावर का यह पहला सॉन्ग है, उन्हें मेरी तरफ से दिली मुबारकबाद।