फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: शमिता शेट्टी और अफसाना खान ने बिग बॉस की चेतावनी के बाद तोड़ा नियम, जय भानुशाली का फूटा गुस्सा

Tue, 09 Nov 2021 02:40 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला मुंबई

बिग बॉस 15 का ये सीजन शुरू से ही दिलचस्प रहा है। पहले ही दिन से घर में काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। लेकिन इसी के साथ पिछले पांच हफ्तों से घरवाले लगातार बिग बॉस के घर के नियम का उल्लंघन कर रहे हैं, फिर चाहे वो अंग्रेजी में बात करना हो या फिर दिन में सोना हो। बिग बॉस के घर में लगातार नियम उल्लंघन हो रहे हैं। लेकिन अब बिग बॉस लगातार टूट रहे नियमों के कारण काफी गुस्से में आ गए और कंटेस्टेंट्स को इस चीज की काफी भारी कीमत चुकानी पड़ी।

 बिग बॉस ने नियम तोड़ने की दी सजा

बिग बॉस ने घरवालों को ये याद दिया कि वो घर के किसी भी नियम को हल्के में नहीं ले सकते अगर वो कोई भी नियम तोड़ेंगे तो उन्हें इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। जिसका एक नमूना बिग बॉस ने घरवालों से उनका राशन छीनकर दिया भी। बिग बॉस ने घरवालों को से कहा कि वो लगातार घर के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं और इसलिए अब अगर उन्हें घर में राशन चाहिए तो इसके लिए उन्हें हर हफ्ते इस राशन को कमाना होगा। इसी के साथ बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स से कोई भी तीन चीजों का त्याग करने के लिए भी कहा।

 

विज्ञापन

2 of 7
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला मुंबई

इन घरवालों की गलती की वजह से रद्द हुआ टास्क

हालांकि बिग बॉस ने घरवालों को एक मौका दिया कि वो अपना राशन कमा सकें, लेकिन इसके बावजूद कुछ घरवाले टास्क के बीच में ही नियम उल्लंघन करते हुए नजर आए। शमिता शेट्टी एक तरफ जहां लगातार अंग्रेजी में बात करती हुई नजर आईं तो वही दूसरी तरफ अफसाना खान टास्क के बीच में मिले ब्रेक में गार्डन में बनी गुफा के अंदर जाकर सो गई। जिसके परिणाम स्वरूप बिग बॉस ने इस टास्क को बीच में ही रद्द कर दिया।

विज्ञापन

3 of 7
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला मुंबई

इस हफ्ते कम राशन में चलाना होगा घर

बिग बॉस के बार-बार समझाने के बावजूद भी जब घरवालों ने घर के नियमों का उल्लंघन किया तो बिग बॉस ने उन्हें फटकार लगाते हुए टास्क तो रद्द किया ही, लेकिन सजा के रूप में घरवालों को ये भी कहा कि अब तक शमिता और जय भानुशाली ने जो राशन कमाया है उसी में ही घरवालों को पूरा हफ्ता गुजारा करना होगा। ये बात सुनकर जहां सभी घरवाले निराशा हुए तो वहीं दूसरी तरफ जय भानुशाली का गुस्सा अफसाना और शमिता पर फूट पड़ा।

4 of 7
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला मुंबई

अफसाना और शमिता पर भड़के जय

बिग बॉस के इस फैसले के बाद जय भानुशाली अफसाना और शमिता के इस अनुचित व्यवहार के लिए उनपर काफी गुस्सा हुए। जिसके बाद जय से दोनों की ही काफी बहस हो गई। शमिता जय के व्यवहार से काफी निराश हुईं और उन्होंने कहा कि वो अकेली नहीं है जो इस घर में अंग्रेजी बोलती हैं। शमिता ने ये भो कहा कि आप मुझे घर से बाहर ही कर दो’। वही दूसरी तरफ जब जय ने अफसाना को समझाने की कोशिश की तो अफसाना जय पर चिल्लाने लगीं।

विज्ञापन

5 of 7
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला मुंबई

जय ने रखी अपनी बात

शामिता ने जय को कहा कि उन्हें हर उस सदस्य का नाम लेना चाहिए था जो घर में अंग्रेजी भाषा का उपयोग करते हैं। सिर्फ उनका नाम क्यों लिया। जिसका जवाब देते हुए जय ने शमिता के पास जाकर उन्हें कहा कि बिग बॉस ने खासकर आपका नाम लिया इसलिए मैंने आपको कहा कि ऐसा मत करो। जय ने कहा घर में खाने की कमी के कारण उनका इस तरफ का रिएक्शन बाहर आया।

 

विज्ञापन

6 of 7
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला मुंबई

अफसाना से हुआ झगड़ा

जय ने जब अफसाना को समझाया तो उनके बीच की बातचीत ने लड़ाई का रूप ले लिया और दोनों के बीच जमकर बहसबाजी हुई और एक बार फिर से अफसाना का ड्रामा घर में देखने को मिला। जिसे देखने के बाद जय ने कहा, ‘एक तो गलती करती हो ऊपर से ऊंची आवाज में बात कर रही हो’। जय की बात सुनने के बाद अफसाना ने खुद को मारना और पानी की बोतल को जमीन पर तेज से फेंका और कहा शमिता पर नहीं चिल्ला सकता इसलिए मेरे पर चिल्ला रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला मुंबई

दोस्त बने दुश्मन

बिग बॉस में चले नियम उल्लंघन के ड्रामे के अलावा घर के जय और वीरू कहे जाने वाले विशाल कोटियन और जय भानुशाली के बीच भी काफी झगड़ा हुआ। वीकेंड के वार पर जहां दोनों ने एक-दूसरे को बुरा और सेलफिश का टैग दिया तो वहीं सुबह-सुबह एक बार फिर से दोनों आपस में झगड़े और एक-दूसरे के बारे में बुरा भला कहते हुए नजर आए।

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें