फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: सलमान खान ने शमिता शेट्टी को लगाई फटकार, अभिनेत्री ने घर लौटने की लगाई गुहार

Mon, 06 Dec 2021 01:06 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
बिग बॉस 15 के इस सीजन में शुरुआत से ही घर में खूब लड़ाई झगड़े देखने को मिले। घर में वीआईपी सदस्यों की एंट्री के बाद न सिर्फ नॉन वीआईपी सदस्यों यानी की करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, उमर रियाज सहित अन्य घरवालों का घर में रहना मुश्किल हुआ बल्कि रश्मि और देवोलीना सहित वाइल्ड कार्ड्स वीआईपी के आने से घर दो हिस्सों में बंट गया। हाल ही में घर में शमिता शेट्टी और देवोलीना के साथ-साथ अभिजीत और शमिता का भी घर में बड़ा झगड़ा देखने को मिला।

अभिजीत-शमिता के बीच हुआ बड़ा झगड़ा

अभिजीत और शमिता के बीच प्राइज मनी टास्क के दौरान काफी गहमा-गहमी हो गई थी। दरअसल अभिजीत ने बातों ही बातों में अभद्र भाषा का उपयोग किया था। जिसके बाद शमिता शेट्टी को लगा कि अभिजीत बिचुकले ने उनके लिए अभद्र भाषा उपयोग की थी। जिसके बाद शमिता अभीजीत के पास गईं और उन्होंने उनकी कास्ट बिचुकले को लेकर कुछ गलत कहा।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
रश्मि ने सलमान खान के सामने किया खुलासा

रश्मि देसाई ने वीकेंड के वार में अभीजीत को गुनाहगार बताते हुए उनकी भाषा पर सवाल उठाया और कहा कि वो कुछ ऐसे शब्दों का उपयोग करते हैं जो इस घर में सही नहीं है। बातों ही बातों में रश्मि ये भी कह गई कि अभीजीत ने शमिता को पैर की जूती कहा। जिसे सुनने के बाद शमिता का पारा चढ़ गया और वो चिल्लाने लगीं।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
सलमान खान ने शमिता को समझाया

हालांकि मामले को बढ़ता देखकर सलमान खान ने शमिता को कई बार ये समझाने की कोशिश की कि अभिजीत ने वो शब्द उनके लिए खासकर नहीं कहे थे। हालांकि शमिता शेट्टी बिलकुल शांत नहीं हुईं और उन्होंने सलमान खान को कहा कि ये कौन है और घर में क्यों हैं। शमिता का ये कहना सलमान खान को बिलकुल भी पसंद नहीं आया और उन्होंने शमिता को फटकार लगाई।

4 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
शमिता शेट्टी ने किया घर जाने का आग्रह

हालांकि सलमान खान के कई बार समझाने के बावजूद भी शमिता शेट्टी अपनी बात पर अड़ी रहीं और उन्होंने कहा कि सलमान उन्होंने मुझे पैर की जूती कहा और अपशब्द का उपयोग किया। यहां तक कि उन्होंने मुझे गंदी नाली भी कहा। मैं यहां पर ये सब सुनने नहीं आई हूं। अगर ये सब सहना है तो प्लीज मुझे घर से बाहर जाने दीजिए मैं अपने घर जाना चाहती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv
सलमान खान ने लगाई फटकार

शमिता शेट्टी ने कहा मेरी मां देख रही हैं वो क्या सोच रही होंगी, जिसका जवाब देते हुए सलमान खान ने शमिता को काफी फटकार लगाई। सलमान खान ने कहा कि उसके कहने से तुम पैर की जूती या फिर गंदी नाली हो जाओगी। मुझे लोग क्या-क्या बोलते हैं। किस-किस नाम से पुकारते हैं मैं क्या सबकी बात अपने दिल पर लेकर बैठ जाऊं। हालांकि सलमान खान के समझाने के बाद शमिता शेट्टी थोड़ी शांत हुईं और उन्होंने अभिजीत के पास जाकर उनकी कास्ट के लिए जो बोला था उसे लेकर माफी मांगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें