फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: वीकेंड के वार में जय-करण पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, कहा- डर तुम्हें ले डूबेगा

Sat, 23 Oct 2021 09:01 PM IST
तान्या अरोड़ा अमर उजाला ब्यूरो मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला मुंबई
बिग बॉस 15 की शुरुआत खूब शानदार तरह से हुई। पहले ही हफ्ते से दर्शकों को शो में काफी कुछ ड्रामा देखने को मिल रहा है। लेकिन पूरे सप्ताह अगर घरवालों के साथ-साथ दर्शकों को भी किसी चीज का इंतजार रहता है, तो वो है सलमान खान के साथ वीकेंड के वार का। जहां हमेशा कुछ धमाल दर्शकों को देखने को मिलता है। इस हफ्ते बिग बॉस घर में कई ट्विस्ट लेकर आए, जिसने जंगलवासियों की नींद पूरी तरह से उड़ा दी। लेकिन हर हफ्ते की तरह तीसरे हफ्ते भी सलमान खान की घरवालों की हर एक हरकत पर पैनी नजर रहीं।

जंगल में इस हफ्ते हुआ दंगल

इस हफ्ते जंगल में खूब दंगल देखने को मिला। लेकिन करण और प्रतीक की लड़ाई ने सारी हदें पार कर दी। करण टास्क के दौरान प्रतीक के साथ पूरी तरह से हिंसक हो गए। सभी घरवालों को ये लग रहा था कि प्रतीक भी इसका जवाब हिंसा से देंगे, लेकिन प्रतीक ने अपने व्यवहार से हर किसी को हैरान कर दिया। जब सलमान खान ने प्रतीक को पूछा तो प्रतीक ने जवाब देते हुए कहा, ‘करण कुंद्रा, जिन्हें मैंने इतना समझा है मेरी जिदंगी में, उन्होंने मुझे पटका तो मैं गुस्सा नहीं था, लेकिन मेरा दिल दुखा’।
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला मुंबई
सलमान ने करण की लगाई क्लास

सलमान खान ने प्रतीक से बातचीत करने के बाद करण कुंद्रा की क्लास लगाई। सलमान ने करण को सीधे तौर पर कहा, ‘एक दिन आपको भी कोई उठाकर पटकेगा’। अपनी गलती का एहसास होने के बाद करण पूरी तरह से टूट गए और उन्होंने सलमान खान को अपनी फीलिंग एक्स्प्रेस करते हुए कहा कि उन्हें ये उम्मीद नहीं थी कि प्रतीक टास्क में उनके खिलाफ जाएगा और प्रतीक क्या करता है उसका मुझ पर असर होता है’।
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला मुंबई
जय को कहा आपका डर आपको ले डूबेगा

करण कुंद्रा से बातचीत के बाद जय पर भी सलमान खान गुस्सा करते हुए नजर आए। सलमान खान ने जय से पूछा, ‘आपके उसूल आपका आदर्श इतना इमेज बचाने वाला स्टैंड लेने की क्या जरूरत थी? जिसका जवाब देते हुए जय ने कहा, ‘मुझे ये गैंबल लग रहा था। सलमान खान ने जय को समझाते हुए कहा कि गेम खेलकर तुम लोगों पर एक महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकते थे इसी के साथ बहुत सारा पैसा भी तुम बचा सकते थे। सलमान खान ने जय को सलाह देते हुए ये भी कहा कि ‘ये जो आपका डर है न उसे निकाल दो, क्योंकि आपका डर आपको ले डूबेगा’।

4 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला मुंबई
सिंबा और उमर को भेजा सुल्तानी अखाड़े में

तीसरे हफ्ते में सलमान खान ने उमर रियाज और सिंबा को ‘सुल्तानी अखाड़े’ में दंगल के लिए भेजा। जहां दोनों के बीच पहले बातचीत और फिर फिजिकल दंगल हुआ। इस दौरान सिंबा पर उमर थोड़ा भारी पड़ते हुए नजर आते हैं। लेकिन सलमान खान के साथ-साथ कई घरवाले भी सिंबा के लिए चीयर करते हैं। वो सिंबा को ये भी कहते हैं कि वो सामने वाले के खिलाफ अपनी आवाज उठाकर उन्हें मौखिक रूप से मात दे सकते हैं। इस दंगल में दर्शकों को सिंबा का एक नया साइड देखने को मिलेगा। उमर और सिंबा दोनों ने ही एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला मुंबई
खास मेहमान बनकर पहुंची हिना खान

हिना खान भी वीकेंड के वार पर खास मेहमान बनकर घर में पहुंची और उन्होंने घरवालों के साथ ढ़ेर सारी मस्ती की। उनके आने से घर में ग्लैमर के साथ-साथ मनोरंजन भी देखने को मिला। पैर पर वैक्स के दौरान घर के पुरुष चिल्लाते हुए नजर आए तो वहीं मायशा और ईशान ने अपनी रोमांटिक परफॉर्मेंस से हर किसी को हैरान कर दिया। करण और निशांत का डांस देखकर घरवाले हंसते-हंसते लोटपोट हो गए। हिना खान के आने से घर में मस्ती और खुशहाली छा गई।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें