बिग बॉस 15 के घर में रोजाना कंटेस्टेंट्स के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है और यही हाल वीकेंड का वार का भी है। बिग बॉस के घर में शमिता शेट्टी और वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट अभिजीत बिचुलके के बीच काफी लड़ाई हुई थी। शमिता और रश्मि ने अभिजीत बिचुलके की भाषा को खराब बताया था। वीकेंड का वार में भी दोनों ने सलमान खान के सामने यही बात उठाई। इस दौरान शमिता और अभिजीत के बीच जमकर लड़ाई हुई। अभिजीत ने सबके सामने शमिता के लिए ‘जूते की नोक पर रखने’ जैसे शब्द का इस्तेमाल किया जिस वजह से घर में सबके बीच जमकर बवाल देखने को मिला।
सलमान खान के सामने शमिता शेट्टी ने कहा कि अभिजीत ने उनके लिए अपशब्द का इस्तेमाल किया है। हालांकि, सलमान ने शमिता की हर बात को नकारते हुए अभिजीत बिचुलके का सपोर्ट किया। सलमान खान ने कहा कि उन्हें पहले पोक किया गया है।