टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन में दर्शकों को लगातार कई उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। शो के फिनाले में अब 2 हफ्तों का समय बाकी रह गया है। ऐसे में सभी सदस्य फिनाले वीक में अपनी जगह बनाने और लोगों का वोट हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच शनिवार को प्रसारित हुए शो के बहुप्रतीक्षित एपिसोड वीकेंड का वार लेकर शो के होस्ट सलमान खान एक बार फिर दर्शकों और घरवालों से रूबरू हुए।
शनिवार को प्रसारित हुआ वीकेंड का वार एपिसोड इस बार उन सभी लोगों के लिए करारा जवाब था, जिन्होंने हमेशा से ही सलमान खान और शो के मेकर्स पर राखी के लिए पक्षपाती होने का आरोप लगाया। दरअसल, हर हफ्ते की तरह इस वीकेंड भी सलमान खान ने बीते हफ्ते घर में हुई सभी हरकतों पर घरवालों की क्लास लगाई। इसके तहत इस वीकेंड सलमान खान के निशाने पर घर के 3 सदस्य रहे, जिनमें तेजस्वी प्रकाश, राखी सावंत और प्रतीक सहजपाल शामिल थे।