बिग बॉस 15 के घर का माहौल काफी ज्यादा बदलता जा रहा है। गेम अब अपने उस पड़ाव पर पहुंच गया है, जहां पर दोस्तों के बीच भी लड़ाई हो जाती है और ऐसा इस सीजन में भी देखने को मिल रहा है। बीते कुछ दिनों से बिग बॉस 15 के पावर कपल तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के बीच बहस देखने को मिल रही है। दोनों ही एक-दूसरे के साथ नोक-झोंक करते नजर आते हैं। इतना ही नहीं, टास्क के दौरान भी दोनों एक-दूसरे के साथ खेलने से बच रहे हैं और अब दोनों का यही मुद्दा सलमान खान ‘वीकेंड का वार’ में उठाने जा रहे हैं।
दरअसल, बिग बॉस में बीते काफी दिनों से करण कुंद्रा और उमर रियाज मिलकर तेजस्वी प्रकाश को टारगेट करते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, करण तेजस्वी के खेल पर भी सवाल उठाते हैं, जिस वजह से दोनों के बीच बहस हो जाती है। ऐसे में 'वीकेंड का वार' में सलमान खान करण को फटकार लगाते नजर आएंगे।